Pawan Singh and Anjali Raghav Viral Video: भोजपुरी स्टार पवन सिंह सुर्खियों में छाए हुए हैं। हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर को छूते हुए उनके वायरल वीडियो पर खूब बवाल मचा। अब एक्टर का नया वीडियो सामने आया है। इसमें वो अपने छोटे भतीजे को डांस स्टेज पर बुलाकर जबरदस्ती अंजलि राघव को गले लगाने के लिए कह रहे हैं। अंजलि के साथ स्टेज पर एक और महिला नजर आ रही हैं और पवन सिंह उनके साथ भी भतीजे से ये ही काम करवा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Anjali Raghav को छूने के विवाद पर Pawan Singh ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोले एक्टर?
नए वीडियो पर छिड़ा विवाद
पवन सिंह का ये वीडियो उसी इवेंट का है जहां पवन सिंह ने अंजलि राघव को कमर पर छुआ था। नए वायरल वीडियो में स्टेज पर अंजलि और दूसरी महिला डांस कर रही हैं। इसी बीच पवन सिंह अपने भतीजे को स्टेज पर बुलाते हैं और जोर देते हुए अंजलि और दूसरी महिला को गले लगाने के लिए कहते हैं। हालांकि बच्चा इस हरकत को करने से काफी झिझक भी रहा है, लेकिन फिर भी पवन सिंह जबरदस्ती करते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर अब पवन सिंह को काफी ट्रोल किया जा रहा है। भतीजे को गलत हरकत सिखाने के लिए यूजर्स पवन सिंह की आलोचनाएं कर रहे हैं। ये वीडियो तब सामने आया है जब पहले से ही पवन सिंह विवादों में घिरे हुए हैं। हालांकि इस नए वीडियो पर अभी तक अंजलि राघव का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
पवन सिंह ने मांगी थी माफी
वहीं बता दें अंजलि राघव को कमर पर छूते हुए पवन सिंह के वीडियो ने बवाल मचा दिया था। इसके बाद अंजलि ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए पवन सिंह पर गलत ढंग से छूने का आरोप लगाया था और कहा था कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ रही हैं। हालांकि पवन सिंह ने पोस्ट शेयर करते हुए अपनी इस हरकत पर अंजलि राघव से माफी भी मांगी।
यह भी पढ़ें: Pawan Singh की बढ़ी मुश्किलें, भोजपुरी सुपरस्टार पर FIR दर्ज करने का आदेश क्यों?
संबंधित खबरें
इमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
49 mins ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
1 hr agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
1 hr ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
1 hr ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
15 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
15 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
18 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
19 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines