---विज्ञापन---

Pawan Singh की बढ़ी मुश्किलें, भोजपुरी सुपरस्टार पर FIR दर्ज करने का आदेश क्यों?

Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के खिलाफ कोर्ट ने केस दर्ज करने का आदेश दे दिया है। इससे सुपरस्टार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

---खबर नीचे जारी है---

Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं। पवन सिंह के खिलाफ वाराणसी में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कोर्ट ने सुपरस्टार के खिलाफ केस करने का आदेश दे दिया है। खबर सामने आते ही पवन के फैंस हैरान और परेशान हो गए कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सुपरस्टार के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश कोर्ट ने दे दिया है? आइए जानते हैं…

क्यों एफआईआर दर्ज करने का आदेश?

फिल्म में निवेश के नाम पर ठगी करने के आरोप में सुपरस्टार पवन सिंह पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। दरअसल, व्‍यवसायी विशाल सिंह ने पवन सिंह पर 1.25 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। विशाल सिंह ने कोर्ट से लगाई थी और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की थी। जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत ने पवन सिंह सहित 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

धोखाधड़ी मामले में बढ़ी पवन की मुश्किलें

होटल व्‍यवसायी की अर्जी के बाद ही कोर्ट ने ये आदेश दिया है। धोखाधड़ी के इस मामले में अब पवन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि अभी तक पवन सिंह ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। देखने वाली बात होगी की सुपरस्टार इस पर क्या कहते हैं?

पॉपुलर स्टार हैं पवन सिंह

इसके अलावा अगर पवन सिंह की बात करें तो पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के बेहद पॉपुलर स्टार हैं। पवन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और उन्हें लोगों का बेहद प्यार मिलता है। पवन सिंह के गाने भी बेहद पॉपुलर हैं और सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। लोगों में पवन का एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। हर कोई पवन की उनके काम के लिए तारीफ भी करता है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- पिता के लिए बेटे ने मांगा था एक्ट्रेस का हाथ, फिर भी नहीं बस पाया घर

First published on: Aug 19, 2025 09:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola