Lollypop Lagelu Song Created History On Youtube: कमरिया हिले लपालप… लॉलीपॉप लागेलू… ये गाना किसी भी शादी फंक्शन में बजता सुनाई दे जाता है। बेशक आपने भी इस गाने को सुना होगा? शायद डांस भी किया हो। खैर यह गाना है ही इतना पॉपुलर कि इसके बिना कोई भी फंक्शन अधूरा है। आप सोच रहे होंगे कि हम इस गाने की बात क्यों कर रहे हैं? बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की आवाज में कई साल पहले रिलीज हुए ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाने ने यूट्यूब पर इतिहास रच दिया है। गाने को फैंस ने इतना प्यार दिया है कि इसने यूट्यूब पर 227 मिलियन व्यूज का आंकड़ा क्रॉस कर लिया है।
चुनाव प्रचार में बिजी चल रहे पवन सिंह
बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह फिलहाल लोकसभा चुनाव में व्यस्त हैं। एक्टर और सिंगर बिहार के काराकाट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उनके फैंस उन्हें काफी सपोर्ट कर रहे हैं। पहले भाजपा ने पवन सिंह को आसनसोल से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन भोजपुरी सुपरस्टार ने चुनाव लड़ने से अपने कदम पीछे हटा लिए थे और अब वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इस बीच पवन सिंह के गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है।
यह भी पढ़ें: आम्रपाली दुबे संग खेसारी लाल यादव ने किया पलंग तोड़ रोमांस, गाने ने पार किए 25 करोड़ व्यूज
लॉलीपॉप लागेलू ने बनाया रातों-रात सुपरस्टार
जाहिर है कि पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री में असली पहचान ‘लॉलीपॉप लागेलू’ से ही मिली थी। इस गाने ने रातों-रात उन्हें सुपरस्टार बना दिया था। ‘लॉलीपॉप लागेलू’ को रिलीज हुए 16 साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन इसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर आज भी बोलता है। इसलिए आज 16 साल के बाद भी इस गाने ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया।
सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग
बता दें कि पवन सिंह का गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ अप्रैल, 2007 में रिलीज हुआ था। आलम यह है कि गाना जितना पुराना होता जा रहा है, इसका खुमार लोगों के सिर चढ़ता जा रहा है। तभी तो इतने साल बाद भी गाना फैंस का फेवरेट बना हुआ है। गौरतलब है कि पवन सिंह बचपन में स्टेज शो करते थे, लेकिन आज वे सिंगर और एक्टर होने के अलावा फेमस प्रोड्यूसर और म्यूजिक कंपोजर भी हैं। उन्होंने अपने करियर में ‘लॉलीपॉप लागेलू’ के अलावा भी कई सुपरहिट गाने दिए हैं। इसके अलावा कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। सोशल मीडिया पर उनकी लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है।
संबंधित खबरें
400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
16 mins agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
9 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
13 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
15 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
16 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
16 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
17 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
18 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
19 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines