Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Bhojpuri Stars Celebrate Diwali: आज दिवाली का पावन पर्व पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जा रहा है, जिसकी चका चौंध आम जनता से लेकर बॉलीवुड तक देखी जा सकती है। ऐसे में हमारे भोजपुरी इंडस्ट्री क्यों पीछे रहे। वहां भी दिवाली का पर्व बेहद उत्साह के साथ अपने-अपने अंदाज में मना रहे हैं और साथ ही सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को भी दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
ऐसे बहुत से भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार्स हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर कर अपने तमाम फैंस को दिवाली की बधाई और शुभकामनाएं दीं, जो उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सबसे पहले भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और राजनीति जगत में अपनी पहचान बनाने वाले सुपरस्टार रवि किशन की बात करते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अपनी एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा ‘Wish you all a Very Happy Diwali’।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटो-वीडियो शेयर कर अपने फैंस को बेहद ही खूबसूरत अंदाज में दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उनका ये अंदाज उनके फैंस को खूब भा रहा है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
अपने बोल्ड अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली रानी चटर्जी ने भी अपने फैंस के लिए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ‘दबंग’ स्टाइल में दिवाली विश करती नजर आ रही हैं। उनका ये स्टाइल उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal को कैसी लगी Katrina Kaif और Salman Khan की Tiger 3? पोस्ट शेयर कर कही ऐसी बात
View this post on Instagram---विज्ञापन---
इसके अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री के बेस्ट और लवेबल कपल माने जाने वाले यश मिश्रा और निधि झा ने भी बेहद रोमांटिक अंदाज में अपने फैंस को दिवाली की बधाई दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें दोनों साथ में फुलझड़ी जलाते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
वहीं, भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर दिवाली के कुछ पोस्ट्स शेयर करते हुए अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं, जो उनके फैंस को पसंद आ रही हैं और वो भी कमेंट्स बॉक्स में अपने पसंदीदा स्टार को दिवाली विश कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।