Khesari Lal Yadav Video Viral: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। पवन सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अभिनेत्री अंजलि राघव को गलत तरीके से छू रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद पवन सिंह को खूब ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच अब खेसारी लाल यादव का भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। हालांकि, ये वीडियो पुराना है, लेकिन पवन और अंजलि के विवाद के बाद चर्चा में आ गया है।
खेसारी लाल यादव ने की अभद्र टिप्पणी
दरअसल, सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि खेसारी स्टेज पर नजर आ रहे हैं। उनके साथ ही दो महिलाएं भी खड़ी हुई हैं। इस दौरान खेसारी कहते हैं कि ये बड़ी है कि छोटी? जवाब में महिला कहती है कि छोटी है, इस पर खेसारी कहते हैं कि इसका कुछ भी छोटा नहीं है।
क्या बोले खेसारी?
खेसारी आगे अपनी बात को पूरा करते हुए कहते हैं कि इसकी हाइट देखो, बाल देखो, बेचारी का देखो चेहरा भी बड़ा है। इलके बाद लड़की खेसारी को थैंक्स करती है। इसके बाद खेसारी महिला फैन को बाहें फैलाकर अपनी ओर बुलाते हैं और उन्हें हग करते हैं। साथ ही कहते हैं कि जिंदगी मिले तो खेसारी लाल यादव जैसी। जहां जाता हूं, वहीं पकड़ लेता हूं। खेसारी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
यूजर्स का फूटा गुस्सा
खेसारी के इस वीडियो को देखने बाद यूजर्स भी भड़के नजर आ रहे हैं। यूजर्स ने खेसारी को जमकर लताड़ा है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि इनका बहिष्कार जरूरी है, बेशर्म गायक हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि ठरकी एक्टर, भोजपुरी सिनेमा की बुराई ना करें। तीसरे यूजर ने कहा कि ये जाहिल, गवार और अनपढ़ हैं। एक ने लिखा कि ये कौन हैं? इस तरह के कमेंट्स लोगों ने वीडियो को देखने के बाद किए हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: पहले हफ्ते में ही बेघर होगा ये कंटेस्टेंट! या फिर पलटेगा गेम… क्या है माजरा?
संबंधित खबरें
'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
23 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
10 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
13 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
15 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
16 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines