Pawan Singh Karakat Lok Sabha Election 2024: हम तो डूबे सनम, तुमको में ले डूबेंगे। कुछ इसी प्रकार की हालत रही भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की, जो भाजपा की सीट को ठुकरा कर खुद बिहार की काराकाट सीट से आजाद प्रत्याशी के तौर पर खड़े तो हो गए। लेकिन न तो उन्हें भाजपा के कैडर वोट का फायदा मिला और न ही मोदी लहर का। लिहाजा, उन्हें काराकाट सीट से हार का सामना करना पड़ा। पवन सिंह से ज्यादा बुरा तो काराकाट के भाजपा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के साथ हुआ, जो पवन सिंह को कुछ ज्यादा ही कमजोर तरीके से ले गए।
भाजपा ने ये काम करने में कर दी देर
आधे से ज्यादा चुनाव प्रचार तक तो पवन सिंह भाजपा में होते हुए भाजपा के खिलाफ प्रचार करते रहे। जब तक भाजपा ने पवन सिंह को बागी मानते हुए उन्हें पार्टी से निकाला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी, लिहाजा उपेंद्र कुशवाहा भी हार गए। फायदा तीसरी पार्टी के प्रत्याशी को मिल गया। भाजपा की वोटें बंटने की वजह से पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा हारे, वरना ये भाजपा की पक्की सीट थी।
क्या हुई भाजपा से चूक
भाजपा ने पहले पवन सिंह को आसनसोल से प्रत्याशी बनाया था। हालांकि, एक्टर ने भाजपा के इस ऑफर को ठुकरा दिया और पहले तो निजी कारण बताकर इस सीट से लड़ने से इंकार कर दिया, लेकिन बाद में बिहार की काराकाट सीट से टिकट की मांग की, उस समय तक भाजपा ने काराकाट सीट से पार्टी प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। अगर भाजपा उस वक्त काराकाट से पवन सिंह को टिकट दे देती तो यह सीट सौ फीसदी भाजपा के खाते में होती। इससे भाजपा और एक्टर दोनों को फायदा होता।
यह भी पढ़ें: Arun Govil की जीत के क्या हैं 5 कारण? मतदान के बाद क्यों लोगों को देनी पड़ी थी सफाई
भाजपा की गलती पड़ी भारी
लेकिन भाजपा से एक और गलती हो गई। जब भाजपा में रहते हुए ही पवन सिंह से उनके खिलाफ बगावत कर रहे थे तभी एक्टर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता तो न तो पवन सिंह का समय खराब होता और ही ही भाजपा का। लेकिन कीमती समय बर्बाद करने के बाद साम दाम दंड भेद जैसी सारी रणनीति लगाकर भी एक्टर काराकाट से चुनाव जीत नहीं पाए। इस पूरे मुद्दे पर ये कहावत एक दम फिट बैठती है कि दो बिल्लियों की लड़ाई में बंदर रोटी ले गया।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
14 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
15 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
17 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
19 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
20 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
21 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines