Pawan Singh, Jyoti Singh Net Worth: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी वाइफ ज्योति सिंह दोनों ही इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. दोनों के बीच जुबानी जंग चल रही है और एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. अब चुनावी हलफनामे में ज्योति सिंह को लेकर कई खुलासे हुए हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ज्योति सिंह के चुनावी हलफनामे में क्या सामने आया है?
चुनावी मैदान में ज्योति सिंह
पवन सिंह के गाने ही नहीं बल्कि राजनीति में भी कदम हैं. बीते साल पवन सिंह ने कमाल की चुनावी मौजूदगी दर्ज कराई थी, लेकिन वो जीत नहीं पाए थे. इस बार पवन सिंह चुनावी मैदान में नहीं उतरे हैं, लेकिन उनकी वाइफ ज्योति सिंह चुनावी मैदान में हैं. बिहार विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है. काराकाट विधानसभा से ज्योति सिंह निर्दलीय प्रत्याशी हैं.
चुनावी हलफनामे में ज्योति की संपत्ति
ज्योतिं सिंह ने चुनाव के लिए अपना नामांकन भर दिया है और वो चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं. अब ज्योति सिंह के चुनावी हलफनामे में उनकी संपत्ति और आय को लेकर कई खुलासे हुए हैं. ज्योति सिंह के चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 18 लाख 80 हजार रुपये है.
ज्योति सिंह के पास क्या-क्या?
ज्योति की इस संपत्ति में 2024 मॉडल की ग्रैंड विटारा कार (कीमत लगभग 14 लाख रुपये) है. इसके अलावा उनके पास 30 ग्राम सोना (मंगलसूत्र, चेन और अंगूठी) है. ज्योति के पास मौजूद इस सोने की कीमत करीब 4 लाख रुपये है. इसके अलावा उनके पास 80 हजार रुपये नकद हैं. इतना ही नहीं बल्कि ज्योति ने अपने इस हलफनामे में ये भी कहा है कि उनकी संपत्ति बीते पांच साल से नहीं बढ़ी है.
पवन सिंह की संपत्ति
ज्योति के मुकाबले अगर पवन सिंह की संपत्ति पर गौर करें तो सिंगर के पास करोड़ों की दौलत है. रिपोर्ट्स की मानें, तो साल 2025 में पवन सिंह के पास करीब 18 करोड़ रुपये की दौलत आंकी गई. इस हिसाब से अगर देखा जाए, तो पवन सिंह के पास ज्योति से 100 गुना ज्यादा दौलत है.
यह भी पढ़ें- Deepika Padukone ने रिवील किया बेटी का चेहरा, Ranveer Singh ने Dua के साथ मनाई दिवाली
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
6 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
11 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines