Pawan Singh-Jyoti Singh Controversy: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी वाइफ लंबे वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. अक्सर दोनों को लेकर कुछ ना कुछ सुनने में आता ही रहता है. इस बीच अब पवन सिंह की वाइफ ज्योति को पुलिस थाने ले जाने के लिए आई है. इसकी जानकारी खुद ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए दी है. सोशल मीडिया पर ज्योति सिंह का ये वीडियो वायरल हो रहा है.
ज्योति सिंह ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में ज्योति ने एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में ज्योति सिंह नजर आ रही हैं. वीडियो में ज्योति सिंह कह रही हैं कि पवन सिंह ने मेरे खिलाफ एफआईआर की है और पुलिस हमे लेने आई है. हम आप लोगों के कहने पर यहां पर आए थे, क्योंकि आप लोगों ने कहा था कि भाभी आप जाइए, देखते हैं कौन निकालता है आपको? उनकी वाइफ हैं और इसलिए हम यहां आए थे.
ज्योति को थाने ले जाने आई पुलिस
वीडियो में ज्योति सिंह आगे कह रही हैं कि आप लोग जनता हैं, अब आप लोग फैसला करें. इसके बाद ज्योति सिंह पुलिस ऑफिसर से पूछती हैं कि मैडम आप किस केस में हमें लेकर जा रही हैं? इस पर लेडी पुलिस जवाब देती हैं कि कोई केस नहीं है, आप चलिए और चलकर बात करें. इसके बाद ज्योति और लेडी पुलिस आपस में बात करती नजर आ रही हैं.
वीडियो में इमोशनल भी हुईं ज्योति सिंह
इसके बाद ज्योति सिंह फोन पर बात करती नजर आ रही हैं. फोन पर वो किसी को बता रही हैं कि पुलिस आई है और पता नहीं किस केस में बार-बार थाने ले जाने की बात कर रहे हैं. वीडियो में ज्योति सिंह इमोशनल हो गईं और कहती नजर आईं कि हम अपने पति के घर आए हैं. इस बात पर एफआईआर दर्ज हो रही है. अब ज्योति सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. देखने वाली बात होगी कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच का ये विवाद अब क्या मोड़ लेगा?
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पवन सिंह और ज्योति सिंह की पर्सनल लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. दोनों को लेकर कुछ ना कुछ सुनने में आता ही रहता है. कुछ दिन पहले ज्योति ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप भी लगाए थे. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने आत्मदाह तक की बात कही थी. ऐसे में अब ज्योति सिर्फ पवन सिंह से बात करना चाहती हैं, लेकिन जब वो बात करने गईं, तो पॉवरस्टार ने पुलिस बुला ली.
यह भी पढ़ें- Jannat Zubair के भाई का अनोखा लुक, Ayaan Zubair को लेकर इंटरनेट पर हुई खूब चर्चा
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
12 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
15 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
16 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
17 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
19 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines