भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर बड़ी खबर आ रही है। पवन सिंह के ससुराल में चोरी हो गई है और जानकारी के अनुसार, चोर खूब सारा सामान लेकर उड़ गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस चोरी में पवन सिंह के ससुराल वालों को बड़ा नुकसान हो गया है। अब पुलिस जांच में सामने आएगा कि आखिर कितने चोर थे और कैसे उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया?
पुलिस ने जांच की शुरू
पवन सिंह के ससुराल वालों की अगर बात करें तो उनके सास-ससुर का घर बिहार के भोजपुर जिले के आरा में है और वो लोग वहीं पर रहते हैं। जानकारी के अनुसार, पवन सिंह के भाई ने इस पूरी घटना की जानकारी मारुति नगर थाना क्षेत्र में देते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने मामले को सख्ती से लिया और जांच शुरू कर दी है।
चोरी कर फरार हुआ आरोपी
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट की मानें तो पवन सिंह के ससुरालवालों के जिस घर में चोरी हुई हैं, वहां पर सिर्फ उनके सास और ससुर रहते हैं। चोरों ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया है, जब पवन सिंह के सास-ससुर सो रहे थे। चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए घटना को अंजाम दिया और कैश, गहने और राइफल की बुलेट तक चुरा ली हैं और मौका-ए-वारदात से फरार हो गए।
कैसे घर में घुसे चोर?
वहीं, अगर मामले पर पुलिस की मानें तो पुलिस का कहना है कि घर का दरवाजा बंद था और चोर खिड़की से घर के अंदर घुसे हैं और उन्होंने घटना को अंजाम दिया है। पवन सिंह के भाई का कहना है कि वो पवन सिंह के साथ उनके ससुराल गए थे और उस वक्त घर का गेट अंदर से बंद था। घर के अंदर जाने के बाद उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान इधर-उधर फैला हुआ था। अब देखना होगा कि पुलिस में जांच में क्या आता है और घटना के आरोपी कब पकड़े जाते हैं?
यह भी पढ़ें- The Family Man 3: फिर आ रहे हैं ‘श्रीकांत तिवारी’, Manoj Bajpayee का पहला लुक आया सामने
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
9 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
11 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
12 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
13 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
14 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
14 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines