Stree 2 का गाना 'Aayi Nai' पवन सिंह को कैसे मिला? भोजपुरी स्टार ने रिवील की वजह

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह एक बार फिर से ‘आई नहीं’ गाने को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इंटरनेट पर ‘स्त्री 2’ के इस गाने ने जमकर धूम मचा रखी है। हर किसी को पवन का ये गाना बेहद पसंद आ रहा है।

Pawan Singh,stree 2

Pawan Singh,stree 2

विज्ञापन

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह की दुनिया दिवानी है। पवन सिंह के गानों का फैंस में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। सुपरस्टार का गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा जाता है और यूजर्स पागल हो जाते हैं। इन दिनों पवन सिंह सुर्खियों में बने हुए हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में आई फिल्म ‘स्त्री 2’ में एक गाना गाया है, जिसका नाम है ‘आई नहीं’। ये गाना इस वक्त सोशल मीडिया पर बवाल काट रहा है। आखिर पवन सिंह को कैसे ये गाना मिला? आइए जानते हैं…

पवन सिंह को कैसे मिला ‘आई नहीं’?

इसका खुलासा खुद पवन सिंह ने किया है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें ये गाना मिला। सिंगर ने कहा कि जब उनके भाई ने उन्हें बताया कि ऐसी-ऐसी बात है, तो उन्होंने मना कर दिया। पवन ने कहा कि जब भाई ने मुझे ये सब बताया, तो मैंने कहा कि नहीं हो पाएगा। मैं फ्लाइट में कम ही बैठता हूं। इसके नुकसान भी है और इसलिए मैं कम ही बैठना पसंद करता हूं। मैंने उसको बोल दिया था कि यहां बहुत सारा काम है और मैं यहां से नहीं जा पाऊंगा।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amazon Music IN (@amazonmusicin)

क्या बोले पवन सिंह?

उन्होंने कहा कि सामने वाले का बड़प्पन ही है, जो ये मिल गया। एक भाई आए और उन्होंने बताया कि उनका खुद का स्टूडियो है और मैं अपने गाने स्टूडियो में ही शूट करता हूं। जब मैंने इतने हाी रेंज के गाने को सुना, तो मुझे लगा कि शायद मैं इसे नहीं कर पाऊंगा, लेकिन मैंने फिर भी एक कोशिश की और मैंने आधे घंटे में ही गाना गा दिया, जो अगले दिन रिलीज भी हो गया। हालांकि इस पर रातभर काम किया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

विज्ञापन

मैं फिल्म जरूर देखूंगा- पवन सिंह

पवन सिंह ने आगे कहा कि भले ही मैंने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है, लेकिन लोग आकर बताते हैं कि जब ये गाना बजता है, तो सिनेमाघरों में हल्ला होता है। मैं इस फिल्म को जरूर देखूंगा। ये गाना फिल्म के आखिर में है, लेकिन फिर भी लोगों ने इसे बेहद प्यार दिया है। मैं तो इसे किस्मत ही कहूंगा क्योंकि मैं हर रोज कुछ नया सीखता हूं और इस बार भी मैंने ऐसा ही किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ