Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के सलमान खान कहे जाने वाले ‘पवन सिंह’ अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं। इन दिनों पवन सिंह चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने खुद ही अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई बातें शेयर की है। दरअसल, हाल ही में पवन सिंह को शुंभाकर मिश्रा के पॉडकास्ट में देखा गया। इस दौरान उनसे कई सवाल पूछे गए, जिनका पवन ने बखूबी जवाब दिया। इस दौरान पवन से अक्षरा सिंह को लेकर भी सवाल किया गया। आइए जानते हैं कि सिंगर ने इसका क्या जवाब दिया है?
क्या पवन सिंह को अक्षरा सिंह से प्यार था?
दरअसल, इस पॉडकास्ट में शुंभाकर मिश्रा ने पवन सिंह से सीधा-सीधा सवाल किया कि क्या पवन सिंह को अक्षरा सिंह से प्यार था। साथ ही पूछा कि जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था। इस सवाल का जवाब देते हुए पवन सिंह ने कहा कि मैं अपनी लाइफ में गद्दारी वाला लगाव किसी से नहीं करता हूं। फिर चाहे वो लड़का हो या फिर लड़की। पवन सिंह ने कहा कि समय के साथ चीजें ऐसी हुई।
मैंने कभी गद्दारी नहीं की- पवन
पवन ने कहा कि बातें कान में आई, जो मुझे बर्दाश्त नहीं आई। अब आप पूछ रहे हैं कि हां या ना में जवाब दे दो, तो इशारा काफी होता है। मैंने बोला कि चाहे लड़का हो या लड़की मैंने किसी के साथ कभी भी ऐसा लगाव नहीं किया, जिसमें गद्दारी हो, लेकिन एक बात जरूर कहूंगा कि मैं हमेशा चाहता हूं कि किसी का भला हो, चाहे मेरा क्यों ना बिगड़ जाए। मेरे कितना भी नुकसान क्यों ना हो जाए, लेकिन मैं हमेशा दूसरा का अच्छा करना चाहता हूं। मेरा ये कंधा कलंकित है, चाहता अच्छा हूं पर दाग लग जाता है।
अक्षरा ने पवन पर लगाए थे आरोप
पवन सिंह के इस जवाब से साफ है कि वो क्या कहना चाहते हैं। हालांकि फिर भी वो अक्षरा सिंह संग हुए अपने बवाल को लेकर अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। गौरतलब है कि जब कुछ दिनों पहले अक्षरा सिंह भी इस पॉडकास्ट में आई थी, तो उन्होंने पवन पर खूब आरोप लगाए थे और वो खूब रोईं भी थी। हालांकि पवन ने इन सबका भी बेबाकी से जवाब देते हुए अपना पक्ष रखा और बताया कि क्या हुआ था। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा का ऐसा नाम है, जो लोगों के दिलों पर राज करता है। चाहे कुछ भी हो जाए, लेकिन पवन का जलवा तो हमेशा रहता ही है।
यह भी पढ़ें- The Buckingham Murders का बुरा हाल देख टेंशन में Kareena Kapoor! लोगों से की ये अपील?
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
20 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines