Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Pawan Singh Bhojpuri Song Hila Ke Naach: भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) अपने गानों को लेकर अपने फैंस के बीच छाए रहते हैं। पवन सिंह के फैन फॉलोइंग देश भर ही नहीं बल्कि दुनिया भर में है। उनके गानों को भोजपुरी फैंस के साथ-साथ हिंदी सिनेमा प्रेमी भी बेहद पसंद करते हैं। उनके गाने अक्सर ट्रेंडिंग में बने रहते हैं। हाल में पवन सिंह का एक ऐसा ही गाना ‘हिला के नाच’ (Pawan Singh Song Hila Ke Naach) फैंस के बीच धूम मचा रहा है। गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।
पवन सिंह का ये गाना 4 महीने पहले रिलीज हुआ था, जिस पर बड़ी संख्या में व्यूज के साथ-साथ लाइक्स और कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस कोमल सिंह (Komal Singh) नजर आ रही हैं, जिनकी दिलकश अदाओं के फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। गाने में कोमल और पवन सिंह की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है।
यह भी पढ़ें: जब Kriti Kharbanda के होटल रूम में मिला Hidden Camera, कई रातों तक सो नहीं पाईं एक्ट्रेस
वहीं, अगर पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने ‘हिला के नाच’ (Hila Ke Naach) के बारे में बात करें तो, इस गाने को खुद पवन सिंह ने भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं, जबकि गाने को म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। गाने के वीडियो पर अब तक 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। फैंस कमेंट्स कर गाने की और पवन सिंह-कोमल सिंह की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ये कोई पहला मौका नहीं है, जब पवन सिंह के गाने को पसंद किया जा रहा है। पवन सिंह एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक शानदार सिंगर भी है। उनके गाने सोशल मीडिया से लेकर फैंस के बीच खूब धूम मचाते हैं। उनके एक गाने पर करोड़ों में व्युज आते हैं। वहीं अगर पवन सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर अब तक 70 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों और 100 से ज्यादा भोजपुरी म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुके हैं, जिसको खूब पसंद किया जाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।