Pawan Kalyan की फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' पर विवाद, बहुजन समुदाय ने रिलीज रोकने की दी धमकी

कृष और ज्योति कृष्णा की फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ को लेकर बहुजन समुदाय ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि फिल्म में एक ऐतिहासिक व्यक्ति का किरदार गलत तरीके से दिखाया गया है, जिससे उनकी पहचान और भावनाएं आहत हुई हैं।

Pawan Kalyan की फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' पर विवाद, बहुजन समुदाय ने रिलीज रोकने की दी धमकी

Photo Credit- Social Media

पवन कल्याण की आने वाली फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ 24 जुलाई को रिलीज होने वाली है। यह उनकी उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली फिल्म होगी जो सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन रिलीज से पहले ही यह फिल्म विवादों में घिर गई है। कुछ बहुजन संगठनों ने फिल्म के मुख्य किरदार को लेकर आपत्ति जताई है।

क्यों हो रहा है विरोध?

मुदिराज समुदाय के लोगों का कहना है कि इस फिल्म में एक ऐतिहासिक व्यक्ति पंडुगा सयाना की कहानी को गलत तरीके से दिखाया गया है। सयाना को तेलंगाना में गरीबों के मददगार और ‘रॉबिनहुड’ के तौर पर जाना जाता है, जो अमीर जमींदारों से लूटकर गरीबों में बांटते थे।

हैदराबाद प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समुदाय के नेताओं ने आरोप लगाया कि फिल्म का मुख्य किरदार सयाना से बहुत मिलता-जुलता है, लेकिन कहानी को फिल्म में तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है। उनका कहना है कि यह एक झूठी और भ्रामक कहानी है जो बहुजन समाज की पहचान और भावनाओं को ठेस पहुंचाती है।

समुदाय के नेताओं ने फिल्म के प्रोड्यूसर मेगा सूर्या प्रोडक्शंस पर आरोप लगाया कि उन्होंने व्यावसायिक फायदे के लिए कहानी में ऐसी चीजें जोड़े हैं जो ऐतिहासिक तथ्यों से मेल नहीं खाते। उन्होंने अन्य बहुजन समुदायों से भी अपील की है कि वे इस फिल्म के खिलाफ मिलकर आवाज उठाएं। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो वे फिल्म की रिलीज को रोकने की कोशिश करेंगे। फिल्म की टीम ने अब तक इन आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया है।

फिल्म की कहानी क्या है?

पवन कल्याण इस फिल्म में वीरा मल्लू नाम के एक डाकू का किरदार निभा रहे हैं, जो निजाम के शासन के खिलाफ लड़ता है। फिल्म के ट्रेलर में कोहिनूर हीरे औरंगजेब और सत्ता संघर्ष की कहानी दिखाई गई है।
फिल्म में निधि अग्रवाल और बॉबी देओल भी अहम किरदार निभा रहे हैं। पवन को आखिरी बार 2023 की फिल्म ब्रो में देखा गया था, जिसमें उन्होंने अपने भतीजे साई धरम तेज के साथ काम किया था।

आगे पवन की क्या प्लानिंग है?

पवन कल्याण आने वाले समय में दो और फिल्मों में नजर आएंगे, एक है ‘दे कॉल हिम ओजी’, जिसका डायरेक्शन सुजीत कर रहे हैं और दूसरी है ‘उस्ताद भगत सिंह’, जिसे हरीश शंकर बना रहे हैं। पवन ने चुनाव प्रचार से पहले इन फिल्मों के लिए हामी भरी थी, लेकिन अब तक ये फिल्में पूरी नहीं हुई हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ