One Dead At Pawan Kalyan Birthday Celebrations: पवन कल्याण दक्षिण भारत के वो अभिनेता हैं जिन्हें लोग ‘पावर स्टार’ के नाम से जानते हैं। हाल ही में एक्टर और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने सोमवार को अपना 56वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर एक्टर के फैंस बेहद एक्साइटेड नजर आए लेकिन चंद्रगिरी विधानसभा क्षेत्र के रामचंद्रपुरम मंडल के अनुपल्ली गांव में जन सेना प्रमुख पवन कल्याण के जन्मदिन का जश्न उस वक्त एक दुखद हादसे में बदल गया जब फ्लेक्स बैनर लगाने के दौरान दो समर्थक करंट की चपेट में आ गए। क्या था पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।
पवन कल्याण के समर्थकों के साथ हादसा
ये दुर्घटना सोमवार शाम को हुई, जब समर्थक समारोह की तैयारियों में जुटे हुए थे। तेज हवाओं के कारण एक फ्लेक्स बोर्ड बिजली के तारों से टकरा गया, जिससे करंट फैल गया। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक का नाम बी. गोपी था, जबकि घायल समर्थक का नाम बी. मधु बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही तिरुपति में एस.वी.आर. रुइया सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। बी. मधु को अस्पताल में उचित इलाज देने की व्यवस्था की जा रही है। पवन कल्याण के जन्मदिन के जश्न के दौरान इस हादसे से सभी हैरान रह गए। समारोह के तहत एक बड़े केक को काटने का प्लान था, लेकिन इस दुर्घटना ने खुशी के मौके को दुख में बदल दिया।
मृतक के परिवार को 1 लाख रुपये
इस हादसे के बाद क्षेत्र की विधायक अरानी ने मृतक के परिवार को सांत्वना दी। इसके साथ ही उन्होंने 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की और अस्पताल के कर्मचारियों को घायल समर्थक का अच्छे से इलाज करने के लिए भी कहा। इस दौरान उन्होंने ये भी साफ किया कि पवन कल्याण को घटना की पूरी जानकारी दे दी गई है और जन सेना पार्टी अपनी तरफ से इसमें पूरी सहायता करेगी।
पवन कल्याण ने हादसे पर जताया दुख
वहीं एक्टर और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी इस दुर्घटना पर गहरा शोक जताते हुए कहा, “गोपी की मौत और मधु के घायल होने की खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हूं। मैं गोपी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।” जन सेना प्रमुख ने मृतक गोपी के परिवार के लिए 5 लाख रुपए और घायल मधु के इलाज के लिए 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी और पूरी मदद करेगी। इस हादसे ने पवन कल्याण के जन्मदिन समारोह के खुशनुमा माहौल को एक दुखद मोड़ दे दिया।
यह भी पढ़ें: Pavitra Punia से ब्रेकअप के बाद Eijaz Khan की जिंदगी में लौटा प्यार, ‘मिस्ट्री गर्ल’ के साथ पार्टी में हुए इंटीमेट?
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines