हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

कई बार टली Hari Hara Veera Mallu की रिलीज डेट, अब इस दिन आएगी Pawan Kalyan की फिल्म

पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ के रिलीज होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की रिलीज डेट भी अब सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि ये फिल्म अब किस तारीख को रिलीज होगी?

विज्ञापन
फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ की रिलीज डेट रिवील। image credit- instagram

पॉपुलर एक्टर पवन कल्याण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ की रिलीज डेट कई बार चेंज हो चुकी है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ये अपनी तय तारीख पर रिलीज नहीं हो सकी। इस बीच अब फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है और इसी के साथ आ गई है कि फिल्म की रिलीज की नई डेट। आइए जानते हैं कि अब ये फिल्म कब रिलीज होगी?

फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ की रिलीज डेट

Prathyangira Cinemas ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा गया है कि एक शक्ति के लिए लड़ता है, एक धर्म के लिए लड़ता है, विरासत का टकराव शुरू होता है, सत्य, विश्वास और स्वतंत्रता की लड़ाई का गवाह बनें। यूएसए प्रीमियर 25 जुलाई को, एक ऐतिहासिक अनुभव का इंतजार है।

बॉबी के लुक ने खींचा ध्यान

आगे लिखा गया कि ‘हरि हर वीरा मल्लू’ 24 जुलाई को रिलीज हो गई। फिल्म की रिलीज डेट के साथ ही एक और नया अपडेट है। जी हां, फिल्म के पोस्टर में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल नजर आ रहे हैं। बॉबी का लुक भी पोस्टर में बेहद कमाल का लग रहा है। फिल्म के पोस्टर में बॉबी का लुक एक योद्धा जैसा नजर आ रहा है। फिल्म का पोस्टर सामने आते ही यूजर्स ने भी इस पर जमकर अपना-अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

यूजर्स ने किया रिएक्ट 

एक यूजर ने फिल्म के पोस्टर पर कमेंट करते हुए लिखा कि अब इंतजार करना नहीं हो रहा। दूसरे यूजर ने लिखा कि अभी तो टाइम है। एक और यूजर ने कहा कि अब रिलीज डेट पोस्टपोन ना करना। एक ने लिखा कि फाइनली अब ये फिल्म रिलीज होगी। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

पोस्टपोन हो चुकी है फिल्म

बता दें कि इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार पोस्टपोन हो चुकी है। जी हां, फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ को पहले 9 मई और 12 जून को रिलीज किया जाना था। इसके बाद सुनने में आया कि फिल्म 25 जून को रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट 25 जून भी नहीं रही और इसके बाद अब फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट सामने आई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Dil Thaam Ke को देख क्या बोले यूजर्स? Maalik ने नए गाने पर लोगों ने यूं किया रिएक्ट

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola