आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और मशहूर एक्टर पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर को लेकर पिछले कुछ दिनों से सभी लोग चिंता में हैं। सिंगापुर में स्कूल में लगी आग में एक्टर का बेटा फंस गया था, जिसके बाद उसके चोटिल होने की खबरें भी सामने आई थीं। पवन कल्याण का छोटा बेटा सांस लेने में भी दिक्कत महसूस कर रहा था। ऐसे में फैंस तो एक्टर के बेटे के लिए दुआ कर ही रहे थे, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दौरान उनकी खूब मदद की।
पवन कल्याण बेटे को लेकर लौटे हैदराबाद
अब सरकार की मदद और फैंस की प्रार्थनाओं के बाद पवन कल्याण अपने बेटे मार्क शंकर को लेकर सिंगापुर से अपने घर हैदराबाद लौट आए हैं। अब एयरपोर्ट से एक्टर का उनके बेटे के साथ एक बेहद इमोशनल वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्टर अपनी बीवी और बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। पवन कल्याण बेटे को अपनी गोद में उठाकर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बेटे को सीने से लगाए वायरल हुआ पवन कल्याण का वीडियो
सीने से लगाकर वो जिस तरह से अपने बेटे को लेकर आ रहे हैं, उससे साफ जाहिर है कि इस हादसे की खबर से एक्टर कितने घबराए होंगे। अब एक्टर बेटे का ख्याल रख रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि पवन कल्याण पिता की जिम्मेदारी निभाते हुए अपनी इस नन्हीं जान को बाहों में भरकर वापस घर ले जा रहे हैं। गोद से उन्होंने बेटे को गाड़ी में बिठाया और उसे एक कदम भी नहीं चलने दिया।
इमोशनल हुए फैंस
अब ये वीडियो देखने के बाद एक्टर के फैंस भी इमोशनल हो रह हैं। पवन कल्याण ने जिस तरह से अपने बेटे मार्क शंकर को प्यार से किस किया वो मोमेंट सबका दिल छू गया है। ऐसे में अब ये वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। अब सोशल मीडिया यूजर्स मार्क शंकर के लिए गेट वेल सून वाले मैसेज कर उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।