हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

हादसे में घायल बेटे के लौटने पर Pawan Kalyan ने PM Modi के नाम लिखा स्पेशल पोस्ट, मुश्किल वक्त में की थी मदद

पवन कल्याण ने विदेश में हुए इतने बड़े हादसे के बाद बेटे के सही सलामत लौटने पर मोदी जी को खास शुक्रिया कहा है। एक्टर का पोस्ट अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Pawan Kalyan PM Modi File Photo

स्कूल में हुए आग हादसे के बाद मशहूर एक्टर पवन कल्याण अब अपने बेटे को लेकर वापस इंडिया लौट आए हैं। सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट से एक्टर के बेटे के साथ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। पवन कल्याण अपने घायल बेटे को गोद में उठाकर चलते हुए दिखाई दिए। अब इसे देखने के बाद लोग भावुक हो रहे हैं और मार्क शंकर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं, अब बेटे के घर लौटते ही पवन कल्याण ने सोशल मीडिया पर एक खास नोट शेयर किया है।

पवन कल्याण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहा शुक्रिया

अपने ऑफिशियल X हैंडल से पवन कल्याण ने एक थैंक्यू पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा है। पवन कल्याण ने लिखा, ‘माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और PMO India का मैं हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने सिंगापुर में मेरे बेटे मार्क शंकर के समर कैंप में हुए ट्रैजिक फायर इंसिडेंट के दौरान तुरंत और सपोर्टिव रिस्पांस दिया। सिंगापुर के अधिकारियों के जरिए मिली मदद ने मुश्किल वक्त के दौरान गहरा आश्वासन दिया।’

X पर पवन कल्याण ने लिखा खास नोट

पवन कल्याण ने आगे लिखा, ‘जब मैं उत्तरांध्र जनजातीय क्षेत्र में था और ‘Adavi Thalli Baata’ प्रोग्राम में पार्टिसिपेट कर रहा था और NDA सरकार की शुरू की गई डेवलपमेंट एक्टिविटीज का उद्घाटन कर रहा था, तब मुझे ये दुखद खबर मिली। मेरे बेटे और बाकी प्रभावित बच्चों के लिए आपके समय पर हस्तक्षेप से मेरे परिवार को बहुत ताकत और राहत मिली है।’

यह भी पढ़ें: Pawan Kalyan बेटे के साथ लौटे घर, हादसे के बाद पापा की गोद में दिखा Mark Shankar

दुआएं देने वालों को भी कहा धन्यवाद

पवन कल्याण ने इसके बाद अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर डिटेल्स शेयर की हैं। साथ ही बताया है कि कैसे इससे लोगों की जिंदगियां आसान हो जाएंगी। इसके बाद आखिर में एक्टर ने कहा, ‘मैं एक बार फिर आपके विचारशील और दयालु हस्तक्षेप के लिए आपको धन्यवाद देता हूं, जिसने इस चैलेंजिंग वक्त में मेरी फैमिली को बहुत ताकत दी है।’ इसके अलावा एक ट्वीट में उन्होंने दुनियाभर के लोगों को शुक्रिया कहा है जिन्होंने उनके बेटे के लिए चिंता जताई थी और उसके लिए दुआएं की थीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें