They Call Him OG OTT Release Date: सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. कुछ ही दिनों पहले पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने रिलीज होते ही यानी अपने ओपनिंग डे पर कमाल कर दिया था और जमकर कलेक्शन किया था. हालांकि, फिर भी फिल्म उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी, जितनी इससे उम्मीद की जा रही थी. वहीं, अब ये फिल्म ओटीटी पर आने के लिए तैयार है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज किया जा रहा है?
किस ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्म?
नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ को लेकर अपडेट शेयर किया है. इसको लेकर फिल्म का पोस्टर शेयर किया गया है. इस पोस्टर में जानकारी दी गई है कि फिल्म 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर पांच भाषाओं में रिलीज होगी. इसमें हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ शामिल है.
फैंस में एक्साइटमेंट
फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट सामने आते ही फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. अब लोगों को इसके ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है. गौरतलब है कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म ने अपने रिलीज डे पर 90.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
25 सितंबर को थिएटर में हुई थी रिलीज
पवन कल्याण की फिल्में हमेशा ही लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं. दर्शकों को उनकी फिल्में बेहद पसंद भी आती हैं. पवन कल्याण की फिल्म में उनके अलावा इमरान हाशमी भी लीड रोल में थे. इस फिल्म को 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. वहीं, अब ये फिल्म ओटीटी पर आने के लिए तैयार है. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि फिल्म को ओटीटी पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म ओटीटी पर आते ही छा जाएगी. अब इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: इस हफ्ते किसका चला सिक्का, टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में कौन-कौन शामिल?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
9 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
13 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
14 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
15 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines