---विज्ञापन---

Pavitra Rishta फेम एक्ट्रेस बनीं दुल्हन, शादी की तस्वीरें वायरल

Shruti Kanwar Wedding Photos: 'पवित्र रिश्ता' के फैंस के लिए खुशखबरी है। इस शो की एक्ट्रेस ने शादी कर ली है। अब उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आ गई हैं। दुल्हन के अवतार में एक्ट्रेस को देख फैंस का दिल खुश हो गया है।

---विज्ञापन---

Shruti Kanwar Wedding Photos: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से गुड न्यूज आई है। पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध गई हैं। ‘पवित्र रिश्ता’ से घर-घर में मशहूर हुईं एक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी शादी की खबर सुनाई है। एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे ले लिए और अब अपने चाहने वालों के साथ वेडिंग फोटोज शेयर की हैं। दुल्हन बनीं इस एक्ट्रेस को आपने शो ‘पवित्र रिश्ता’ में ओवी के किरदार में देखा होगा। इस किरदार से उन्होंने खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी। ओवी बन सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस श्रुति कंवर ने अब अपने असली पवित्र रिश्ते की शुरुआत की है।

श्रुति कंवर ने रचाई शादी

अब ओवी जब रियल लाइफ में दुल्हन बनी हैं तो वो कैसी लग रही हैं ये भी देख लेते हैं। एक्ट्रेस ने खुद थोड़ी देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वेडिंग फोटोज पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस श्रुति कंवर सुर्ख लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में पारम्परिक लाल जोड़ा पहना जो मिरर वर्क के साथ काफी सुन्दर लग रहा है। हल्का मेकअप उनकी खूबसूरती को और भी निखार रहा है। वहीं, गोल्ड ज्वेलरी और नथ दुल्हन के लुक को कम्पलीट कर रही है।

---विज्ञापन---

वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर आईं सामने

हाथों में चूड़ा और कलीरे देख फैंस एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक पर फिदा हो गए हैं। साथ ही श्रुति के फेस पर बॉयफ्रेंड से शादी का जो ग्लो दिख रहा है वो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। दूल्हे राजा अनिंद्य चक्रवर्ती के साथ एक्ट्रेस बेहद खुश लग रही हैं। कपल की वेडिंग फोटोज में इनका प्यार भी नजर आ रहा है। वरमाला और फेरे की रस्म भी तस्वीरों में आप देख सकते हैं। दूल्हे राजा भी कुछ कम हैंडसम नहीं लग रहे। शेरवानी और बेबी पिंक पगड़ी में दूल्हे राजा खूब जंच रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बिग बॉस के घर में कौन हैं बरसाती मेंढक, गिरगिट और नागिन? शो में खूब उछल रही इज्जत

वेडिंग अनाउंसमेंट के साथ लिखा खूबसूरत कैप्शन

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्रुति कंवर ने कैप्शन में लिखा, ‘टेक्न…पूरे दिल और आत्मा से।’ अब उनके पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। सभी न्यूली मैरिड कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं। ये खुशखबरी अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। इस कपल को सोशल मीडिया यूजर्स की ब्लेस्सिंग्स मिल रही हैं।

First published on: Jul 14, 2024 03:44 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola