Priya Marathe के पति कौन हैं, कैसे शुरू हुई थी एक्ट्रेस और Shantanu S. Moghe की लव स्टोरी?

Who is Shantanu S. Moghe: टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे के पति शांतनु एस. मोघे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रिया के निधन के बाद उनके पति अब अकेले पड़ गए हैं।

Priya Marathe, Shantanu S. Moghe

Shantanu S. Moghe कौन हैं? image credit- instagram

Who is Shantanu S. Moghe: टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। कैंसर ने प्रिया की जान ले ली और महज 38 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। प्रिया के निधन के सबाद परिवार और उनके चाहने वाले बेहद मायूस हैं। साथ ही सभी उनके बारे में जानना भी चाहते हैं। इस बीच प्रिया के पति के बारे में भी लोग जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं प्रिया मराठे के हसबैंड शांतनु एस. मोघे?

विज्ञापन

कौन हैं प्रिया मराठे के हसबैंड शांतनु एस. मोघे?

प्रिया मराठे के पति शांतनु एस. मोघे की बात करें तो वो मशहूर एक्टर श्रीकांत मोघे के बेटे हैं। शांतनु एस. मोघे खुद भी एक एक्टर हैं और मराठी सिनेमा का जाना-माना चेहरा हैं। शांतनु एस. मोघे को इंस्टाग्राम पर 54K लोग फॉलो करते हैं। साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। शांतनु की वाइफ प्रिया अब इन दुनिया में नहीं रही हैं। साल 2012 में शांतनु और प्रिया की शादी हुई थी। दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी थी।

विज्ञापन

कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?

प्रिया और शांतनु की लव स्टोरी की बात करें तो पहले दोनों में अच्छी दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे और दोनों में नजदीकियां बढ़ गई थीं। पहले कुछ सालों तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने 24 अप्रैल 2012 में शादी कर ली थी। प्रिया और शांतनु दोनों ही एक-दूसरे को बेहद प्यार करते थे।

2024 के बाद से नहीं थी एक्टिव

प्रिया मराठे का इंस्टाग्राम भी अगर देखा जाए तो प्रिया अक्सर अपने पति संग फोटोज शेयर करती रहती थी। हालांकि, लंबे समय से प्रिया खुद सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थी। साल 2024 के बाद प्रिया ने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया था। प्रिया के जाने के बाद अब उनके पति अकेले रह गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ