Pavitra Punia Wedding: पॉपुलर एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया अपनी कुछ तस्वीरों के चलते लाइमलाइट में आ गई हैं। अब उनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पवित्रा पुनिया बिग बॉस से काफी ज्यादा सुर्खियों में आई थीं। रियलिटी शो में एक्ट्रेस को एजाज खान से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की और लिव-इन में रहने के बाद कपल ने सगाई तक कर ली थी। हालांकि, बाद में इनका ये रिश्ता टूट गया। एजाज और पवित्रा ने ऑफिशियली अपने ब्रेकअप को कन्फर्म भी किया।
पवित्रा पुनिया ने कर ली शादी?
वहीं, अब पवित्रा पुनिया की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस ने अचानक शादी रचा ली है। अब पवित्रा पुनिया की सीक्रेट वेडिंग की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। इन फोटोज को एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। तस्वीरों में पवित्रा किसी नई नवेली दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अब अपने लुक को जमकर फ्लॉन्ट किया है।
एक्ट्रेस की तस्वीरों ने मचाई सनसनी
पवित्रा पुनिया एक खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने न सिर्फ माथे पर सिन्दूर लगाया है बल्कि बिंदी, हाथों और पैरों में मेहंदी, कंगन और पायल भी पहनी है। एक्ट्रेस 16 श्रृंगार करके अपनी तस्वीरें फ्लॉन्ट कर रही हैं। इन्हें देखकर ऐसा ही लग रहा है जैसे उन्होंने शादी कर ली हो। हालांकि, अभी उनकी शादी की खबर पर मुहर नहीं लगाई जा सकती क्योंकि एक्ट्रेस यहां वो भगवान के दर्शन के लिए आई थीं और हो सकता है कि उनकी मांग में सिन्दूर माथा टेकते हुए लगा हो।
यह भी पढ़ें: Aamir Khan ने की Dangal 2 की तैयारी? इंटरनेट पर वायरल तस्वीरों से फैंस को मिला हिंट
फैंस भी कंफ्यूज
अब एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस भी एक्ट्रेस की शादी को लेकर कंफ्यूज हो गए हैं। क्या उन्होंने वाकई शादी रचा ली है या फिर मामला अलग है अब सब एक्ट्रेस से यही सवाल कर रहे हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने फिलहाल चुप्पी बनाई हुई है जो फैंस को काफी खल रही है। अगर पवित्रा पुनिया ने शादी कर भी ली, तो सबसे बड़ा सवाल ये है कि उनका दूल्हा कौन है? फिलहाल इस पर सस्पेंस बना हुआ है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
12 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines