Pavitra Punia: एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया अपनी शादी की रूमर्स को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया पर पवित्रा की शादी की रूमर्स की जोरों से चर्चा हो रही है. इन रूमर्स के सामने आने के बाद फैंस कंफ्यूज हो गए हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?
अमेरिका के बिजनेसमैन से शादी की चर्चा
इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, जानकारी सामने आई है कि पवित्रा पुनिया कथित तौर पर मार्च 2026 में शादी करने वाली हैं. कथित तौर पर पवित्रा, अमेरिका के एक बिजनेसमैन से शादी करने वाली हैं. इस शादी में केवल फैमिली और फ्रेंड्स ही शामिल होंगे. साथ ये शादी बेहद सादगीपूर्ण तरीके से होगी.
पवित्रा ने नहीं दी कोई जानकारी
रिपोर्ट्स की मानें तो पवित्रा पुनिया किसी हाई-प्रोफाइल शादी की तरह अपनी शादी नहीं चाहती हैं बल्कि वो बेहद सिंपल तरह से शादी करना चाहती हैं. जानकारी है कि इस शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट बनाई जा रही है. हालांकि, अभी तक पवित्रा की ओर से इसको लेकर अभी कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है.
पवित्रा ने ना रिवील किया नाम और ना फेस
गौरतलब है कि अक्टूबर 2025 में पवित्रा ने अपनी सगाई की जानकारी दी थी. इसको लेकर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था, लेकिन इस पोस्ट में उन्होंने अपने पार्टनर का फेस या फिर नाम रिवील नहीं किया था, लेकिन कथित तौर पर पवित्रा के मंगेतर अमेरिका के बिजनेसमैन हैं.
फैंस हो रहे एक्साइटेड
पवित्रा की शादी की ये रूमर्स कितनी सच्ची हैं और कितनी नहीं. इसका पता वक्त आने पर ही लगेगा, लेकिन इन रूमर्स के आने के बाद फैंस एक्ट्रेस की शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हो गए हैं. हर कोई पवित्रा की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इसके अलावा अगर पवित्रा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इसके पहले एजाज खान के साथ उनका नाम जुड़ चुका है.
पहले भी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं पवित्रा
जी हां, पवित्रा और एजाज खान लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे, लेकिन साल 2024 में दोनों ने ब्रेकअप कर अपनी राहें अलग कर ली थी. बता दें कि दोनों कि मुलाकात बिग बॉस 14 के दौरान हुई थी. शो के बाद भी दोनों एक साथ नजर आए थे.
यह भी पढ़ें- मौत के 3 साल बाद फिर सुनाई देगी Sidhu Moose Wala की आवाज, वायरल हुआ अपकमिंग सॉन्ग का पोस्टर
संबंधित खबरें
Netflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
1 hr ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
4 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
5 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
7 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
8 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
10 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines