Pavitra Punia Tells Reason For not doing OTT Projects: इन दिनों वॉर्नर ब्रॉस के रियलिटी शो में नजर आ रहीं एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने हाल ही में अपने करियर और प्रोजेक्ट्स को लेकर खुलकर बातचीत की है। पवित्रा ने बताया है कि किन प्रोजेक्ट्स का वो हिस्सा बनना चाहेंगी और किन शोज से वो खुद को दूर ही रखेंगी। अभिनेत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से परहेज करने का कारण बताया है। टेलीविजन से ब्रेक और ओटीटी के बदलते ट्रेंड पर पवित्रा ने अपनी बात रखी है।
रियलिटी शो में शामिल होने से हैं खुश
पवित्रा ने अपने नए रियलिटी शो के एक्सपीरियंस को लेकर खुशी जाहिर की। इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा कि ‘रियलिटी शो में भाग लेना मेरे लिए एक नया सफर है और मैं इसके जरिए खुद को नए तरीके से दिखाना चाहती हूं।’ जब उनसे पूछा गया कि वो टेलीविजन से दूर क्यों हैं, तो उन्होंने साफ किया कि वो टेलीविजन से पीछे नहीं हट रहीं। उन्होंने कहा कि ‘मुझे बस एक ब्रेक लेना था। मैंने जो पैसे मांगे थे, वो भी काफी ज्यादा थे। अगर कोई प्रोजेक्ट मेरी शर्तों पर फिट बैठता है, तो मैं उसे एक्सेप्ट करूंगी।’
ओटीटी पर काम करने को लेकर बोलीं पवित्रा
पवित्रा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर काम करने को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ओटीटी पर इंटीमेट सीन्स की भरमार होती हैं, उन्हें नहीं लगता कि वो ऐसे किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकती हैं, जिसमें बोल्ड सीन्स की डिमांड हो। उन्होंने कहा कि ‘मैंने कई मौकों पर ओटीटी के लिए सोचा, लेकिन मुझे अक्सर इंटीमेट सीन करने का दबाव महसूस हुआ, जो मुझे असहज करता है। ये मेरी व्यक्तिगत पसंद है और मैं इस पर समझौता नहीं करना चाहती।’ उन्होंने ये भी कहा कि इसी कारण से वो कई ऑफर्स अब तक ठुकरा भी चुकी हैं।
नए मौकों की तलाश में हैं एक्ट्रेस
पवित्रा ने अपने करियर के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘मैं हमेशा टेलीविजन करने के लिए तैयार हूं और रियलिटी शो मेरा पसंदीदा फॉर्मेट है। मैं नए प्रोजेक्ट्स की तलाश में हूं और अगर ऐसा कोई मौका आता है जिसमें मुझे इंटीमेट सीन नहीं करना है, तो आप मुझे ओटीटी पर जरूर देखेंगे।’
‘रानीस ऑफ द जंगल’ में नजर आ रहीं एक्ट्रेस
आपको बता दें पवित्रा इन दिमों ‘रानीस ऑफ द जंगल’ शो में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के साथ एक्शा केरुंग, बेबिका धुर्वे और आरुशी चावला जैसे कई और कंटेस्टेंट्स भी हैं। इस शो में सभी कंटेस्टेंट्स एक जंगल में अपने दम पर सर्वाइव करते हैं, जिससे वो अपनी ताकत और साहस की भी परीक्षा लेते हैं। शो के होस्ट वरुण सूद हैं और ये एक रोमांचक शो है जिसमें ड्रामा भी भर-भर के दिखाया गया है। ये 10-एपिसोड वाली रियलिटी सीरीज डिस्कवरी चैनल और डिस्कवरी+ पर सोमवार और मंगलवार को रात 10 बजे प्रसारित होती है।
यह भी पढ़ें: OTT Release This Week: Vijay की Goat से Ananya Pandey की Ctrl तक, वीकेंड पर धमाल मचाएंगी ये फिल्में
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines