Pavitra Punia Photos Viral: टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस भी उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं। इस बीच एक्ट्रेस एक खास वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं। फैंस का कहना है कि एजाज खान से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस ने गुपचुप शादी रचा ली है। ऐसा इसलिए क्योंकि पवित्रा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस की मांग में सिंदूर साफतौर पर देखा जा सकता है। पवित्रा को इस लुक में देखने के बाद फैंस भी कन्फ्यूज हैं कि आखिर मामला क्या है? आइए जानते हैं एक्ट्रेस की वायरल तस्वीरों का सच?
पवित्रा की मांग में किसका सिंदूर
दरअसल, यह पहली दफा नहीं है जब पवित्रा ने अपनी मांग में सिंदूर लगाया है। इससे पहले भी उन्हें इस लुक में कई बाद देखा गया है। यह बात अलग है कि एक्ट्रेस ने फैंस के मन में उठने वाले इन सवालों का कभी जवाब नहीं दिया। इस बीच उनकी कुछ तस्वीरें फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस को समंदर किनारे पोज देते हुए देखा जा सकता है। लाल रंग की बैकलेस ड्रेस में पवित्रा अपने टैटू को फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं उनकी मांग में सिंदूर लगा दिखाई दे रहा है, जिस पर फैंस की नजरें जा टिकी हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: करणवीर के लिए ‘पनौती’ बनी ये कंटेस्टेंट, एक सेकेंड में छिन गई हाथ आई पावर?
तस्वीरें देख फैंस भी कन्फ्यूज
आपको बता दें कि पवित्रा पुनिया की यह तस्वीरें कुछ दिन पुरानी है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि क्या पवित्रा ने गुपचुप शादी रचा ली है? वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह तस्वीरें एक्ट्रेस के शूट से जुड़ी हुई हैं। शूटिंग की वजह से उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर लगाया हुआ है। हालांकि इन तस्वीरों पर पवित्रा पुनिया की तरफ से फिलहाल कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
एजाज खान संग 3 साल रहा रिश्ता
पवित्रा पुनिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने करीब 3 साल तक टीवी एक्टर एजाज खान को डेट किया है। यह दोनों स्टार्स रियलिटी शो बिग बॉस में मिले थे। इसी शो से दोनों के बीच में प्यार उमड़ा और दोनों ने एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म किया। उनका रिश्ता बिग बॉस के बाद भी कायम रहा। यहां तक पवित्रा और एजाज लिवइन में रहे। यहां तक कि दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन अचानक इसी साल कपल ने अपने ब्रेकअप का एलान करते हुए फैंस को चौंका दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कम्पैटिबिलिटी इश्यू की वजह से पवित्रा पुनिया और एजाज खान के बीच में दूरियां आ गई थीं। इसके बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस डिप्रेशन तक में चली गई थीं। इसके अलावा पिता की मौत ने एक्ट्रेस को तोड़ दिया। बहुत मुश्किल से पवित्रा ने खुद को संभाला। अब एक्ट्रेस अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और काफी खुश हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines