Pavitra Punia On Depression And Suicidal Thoughts: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के ब्रेकअप की रूमर्स ने खूब शोर मचाया था। उससे पहले उनके पिता की मौत की बुरी खबर सामने आई थी। वहीं, अब एक्ट्रेस ने खुद को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पवित्रा पुनिया ने अब पूरी दुनिया के सामने ये बात कबूल कर ली है कि एक्ट्रेस डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी रिवील किया है कि उन्हें आत्महत्या के ख्याल आते थे।
यह भी पढ़ें: Suhani Si Ek Ladki फेम एक्ट्रेस Rajshri Rani बनीं मां, शादी के 3 साल बाद घर आई खुशियां
28 नवंबर को पवित्रा की जिंदगी में आया तूफान
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कितना स्ट्रगल किया है। इस दौरान उन्हें लॉकडाउन के दिनों की भी याद आ गई। उनके मुताबिक, उस मुश्किल दौर में भी उनके लिए चीजें इतनी मुश्किल नहीं थीं जितनी बिग बॉस के बाद हो गईं। कोविड के वक्त जब एक्ट्रेस की पेमेंट रोक दी गई थी तो उन्हें अपना गुज़ारा करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। तब भी एक्ट्रेस ने उन हालातों का मजबूत बनकर सामना कर लिया था। लेकिन बिग बॉस (Bigg Boss) के बाद उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद उनकी मानसिक हालत बिगड़ गई। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पवित्रा पुनिया ने रिवील किया कि बिग बॉस से निकलने के बाद 28 नवंबर को उनकी जिंदगी किस तरह बदल गई है।
बिग बॉस के बाद नहीं मिला काम
दरअसल, 27 नवंबर को पवित्रा पुनिया के पिता का एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद आगे के डेढ़ साल एक्ट्रेस की जिंदगी के सबसे मुश्किल और बुरा दौर बनकर सामने आए। इसी दौरान एक्ट्रेस डिप्रेशन में रहीं और उन्हें खुद की जान लेने के ख्याल आते रहे। हुआ ये कि बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद एक्ट्रेस के पास काम नहीं था। जिस शो से अक्सर लोगों को काम मिलता है उस वक्त अपने करियर के पीक पर आकर उन्होंने बेरोज़गारी का दर्द झेला। घर में अकेली कमाऊ सदस्य होने के नाते उन पर कई ज़िम्मेदारियां थीं। काम न मिलने की वजह से उनकी सेविंग्स भी खत्म होती जा रही थीं। पिता के हॉस्पिटल के खर्च के लिए भी एक्ट्रेस को सोचना पड़ रहा था।
जान लेने के आते थे ख्याल
उनका कहना है कि इस उम्र में वो अपने पेरेंट्स से भी पैसे नहीं मांग सकती थीं। उनकी बेटी होने के नाते उस वक्त ये उनका फर्ज था कि वो माता-पिता की जिम्मेदारियां उठाएं। ऐसे में जब वो बेबस हो गईं तो उन्हें ख्याल आने लगे कि कुछ सेकंड में ये सब तकलीफ दूर हो सकती हैं अगर वो खुद के साथ कुछ कर लें। लेकिन ये पवित्रा पुनिया का अपनी फैमिली के प्रति प्यार ही था कि उन्होंने ऐसा कोई गलत कदम नहीं उठाया और वो इस तकलीफ को भी पार कर गईं। एक्ट्रेस को पता था कि उन्हें अपने परिवार का ख्याल रखना है। साथ ही उनके पास 10 डॉग्स थे जिनका उनके बिन क्या होता वो सोच भी नहीं सकती थीं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines