हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

पिता की मौत से टूटी Pavitra Punia, फिर हुआ ब्रेकअप, एक्ट्रेस बोलीं- मेरे दिल के...

Pavitra Punia: पवित्रा पुनिया ने हाल ही में अपनी लाइफ के बुरे फेज पर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्होंने इस टाइम को झेला।

विज्ञापन
Pavitra Punia, image credit- instagram

Pavitra Punia: इन दिनों सोशल मीडिया पर अभिनेत्री पवित्रा पुनिया अपने ब्रेकअप को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिन एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर भी देखा गया, लेकिन अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि कैसे पिता की मौत का दर्द और ब्रेकअप के बाद उनका क्या हाल हुआ। इस बारे में पवित्रा ने खुलकर बात की और अपना दर्द रखा। आइए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या-क्या कहा?

लाइफ ने दिया बड़ा झटका

रिपोर्ट्स की मानें तो बीते अगस्त से पवित्रा की लाइफ में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक्ट्रेस अपनी लाइफ में काफी कुछ झेल चुकी है। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने पिता को खोया था, जिसके सिर से पिता का साया उठता है उसे ही पता होता है कि उस पर क्या बीत रही है। जब पवित्रा इस दर्द को झेल रही थी तो उसी दौरान उनके और एजाज के ब्रेकअप की खबरें भी आने लगी थीं।

यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan की Aashiqui 3 का टाइटल चेंज, अब ‘तू आशिकी है’ रखा गया फिल्म का नाम

पवित्रा ने रफ पैच पर की बात

हाल ही में एक इंटरव्यू में इस रफ पैच पर बात करते हुए पवित्रा ने कहा कि जब मैंने मेरे पिता को खोया तो वो मेरी लाइफ का सबसे बुरा फेज था। मैं पूरा दिन बेड के एक किनारे पर बैठकर बिता देती थी। मैं बेड के जिस किनारे पर बैठी रहती थी, वहां पर एक बड़ा गड्ढा हो गया था, जिसे देखकर कोई भी ये कहेगा कि वहां कितना वजन रखा था तो ऐसा हो गया।

कोई भी मेंटल सपोर्ट नहीं था- पवित्रा 

पवित्रा ने आगे कहा कि मैं बस वहां बैठी रहती थी बिना किसी सपोर्ट के, उस टाइम मेरे पास कोई भी मेंटल सपोर्ट नहीं था और वही टाइम था जब मैं अपने ब्रेकअप से भी जूझ रही थी। जब पापा को खोया तब ब्रेकअप हुआ, मेरे पापा एक खूबसूरत इंसान थे। मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा थे मेरे पापा और मेरे दिल के बेहद करीब भी थे।

मैं नहीं जानती थी कि मैं क्या करूं

एक्ट्रेस ने बताया कि वो टाइम ऐसा था जब मैं कुछ खा नहीं रही थी। बस सो रही थी और मैं नहीं जानती थी कि मैं क्या करूं, नहींं पता था कि आगे क्या करना है और आगे क्या होने वाला है। उन्होंने कहा कि पापा हर टाइम मेरे माइंड में रहते थे। मैं किसी भी टाइम बिना वजह रोने लगती थी, वो टाइम मेरे लिए किसी मेंटल ट्रॉमा से कम नहीं था और अगर सच कहूं तो मैं उस टाइम डिप्रेशन के पीक पर थी। मुझे नहीं समझ आ रहा था कि क्या करना है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें