Pavitra Punia Eijaz Khan Breakup: टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) और एजाज खान (Eijaz Khan) के ब्रेकअप की अफवाहें खूब शोर मचा रही हैं। काफी समय से लगातार ऐसे चर्चे चल रहे हैं कि इस कपल के रिश्ते में दरार आ गई है और अब इनका रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया है। कहां तो ये कपल इस साल शादी करने की बातें कर रहा था और फिर अचानक से इस तरह की खबरें आने लगीं। ये सुनकर फैंस भी चौंक गए हैं। हालांकि, सच क्या है ये अब ये खुद एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने रिवील कर दिया है। पवित्रा पुनिया में अब एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते के लेकर उड़ रहे रूमर्स पर रिएक्ट करते हुए शादी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Salaar Twitter Review: ‘सालार’ से प्रभास की धमाकेदार वापसी, फैंस के रिएक्शन से भरा सोशल मीडिया
करियर पर ध्यान देना चाहती हैं पवित्रा
एजाज खान संग अपने ब्रेकअप की रूमर्स पर एक्ट्रेस ने बयान दिया कि वो फिलहाल इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती हैं और उन्होंने लोगों से प्राइवेसी देने की रिक्वेस्ट भी की। साथ ही पवित्रा ने फैंस से गुजारिश की कि वो जो भी कर रही हैं उसमें वो उनका और एजाज का सपोर्ट करें और शांति रखें। जो भी होता है उसका कोई न कोई कारण होता है। वहीं, इस वक्त एक्ट्रेस अपने काम को लेकर फोकस्ड हैं। उन्होंने अभी अपने पिता हो हाल ही में खोया है जो उनके लिए एक बड़े सपोर्ट सिस्टम बनकर रहे हैं। ऐसे में पूरे परिवार की जिम्मेदारी अब पवित्रा पुनिया के कंधे पर आ गई है।
शादी के मूड में नहीं है एक्ट्रेस
एक्ट्रेस का दावा है कि इस जिम्मेदारी को समझते हुए उन्होंने अब कुछ ठोस कदम उठाए हैं जो उनके परिवार, करियर और खुद उनके लिए बेहद जरूरी थे। अपनी बात आगे रखते हुए पवित्रा पुनिया ने ये भी रिवील किया कि उन्होंने कुछ प्रोजेक्ट्स साइन किए हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपने करियर पर ध्यान लगाना चाहती हैं। वैसे भी उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी कुछ खोया है। इसके बाद पवित्रा पुनिया ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर आपको बड़ा झटका लगने वाला है। एक्ट्रेस ने कहा है कि अभी वो शादी करने के इरादे में नहीं हैं और वो सिर्फ अपने परिवार का ध्यान रखना चाहती हैं।
ब्रेकअप किया कंफर्म?
पवित्रा ने अपने बयान में आगे कहा कि जब दो लोग एक रिश्ते में होते हैं तो उनके बीच क्या चल रहा है वो दुनिया के सामने इसके बारे में बात करना चाहते। समझदार लोग एक-दूसरे की रिस्पेक्ट और प्राइवेसी का ध्यान रखते हैं। लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि अगर आपने हमारे रिलेशनशिप के बारे में कुछ सुना है तो वो सही होगा। अब जिस तरह से एक्ट्रेस ने शादी से इंकार किया है उससे साफ लग रहा है कि उनके और एजाज के रिश्ते में खटास आ गई है और दोनों अलग होने का मन बना चुके हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines