Eijaz Khan Pavitra Punia Confirms Breakup: टीवी रियलिटी शोज में अक्सर कई लोगों का प्यार परवान चढ़ता है। बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में भी हर साल नई जोड़ियां बन ही जाती हैं। लेकिन इनका रिश्ता कब तक टिकेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। कभी बिग बॉस के घर में बनी जोड़ी शादी कर लेती है तो कभी कुछ साल में ही कपल्स का ब्रेकअप हो जाता है। ऐसे में अब एक और बिग बॉस फेम कपल के अलग होने की खबर सामने आई है। कई दिनों से ऐसे चर्चे हो रहे थे कि पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) और एजाज खान (Eijaz Khan) के बीच अनबन चल रही है और इसका रिश्ता नाजुक पड़ाव पर है। कुछ रिपोर्ट्स का दावा था कि कपल का ब्रेकअप हो चुका है तो कुछ अफवाहें ये भी थीं कि ये दोनों अपनी दूरियां मिटाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Mithun Chakraborty के किस गुनाह की सजा थी ये बीमारी? एक्टर बोलें ‘मैं राक्षस की तरह…’
पवित्रा पुनिया और एजाज खान ने कंफर्म किया ब्रेकअप
हालांकि, अब खबर आई है कि चार साल बाद ये जोड़ी टूट गई है इनका ब्रेकअप हो चुका है। यानी वैलेंटाइन से पहले ही इनका रिश्ता दम तोड़ गया। बात तो दोनों की शादी तक पहुंच गई थी लेकिन अब पवित्रा पुनिया और एजाज खान ने अपने ब्रेकअप की खबर को कंफर्म कर दिया है। जी हां सभी कयासों को सही साबित करते हुए आखिरकार अब दोनों स्टार्स ने अपनी चुप्पी तोड़ी और अपने ब्रेकअप कि खबर पर मुहर लगा दी है। पवित्र ने अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा, ‘हर एक चीज की एक सेल्फ-लाइफ होती है, कुछ भी परमानेंट नहीं होता। रिलेशनशिप में भी ऐसा ही है। उसमे भी एक सेल्फ-लाइफ हो सकती है।’
क्या बोले पवित्रा और एजाज?
पवित्रा पुनिया ने अपने बयान में आगे कहा, ‘एजाज खान और मैंने कुछ महीने पहले ही अपनी राहें अलग कर ली थी और मैं हमेशा उनके अच्छे की दुआएं करूंगी। मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं लेकिन ये रिलेशनशिप टिक नहीं सका।’ वहीं, जब मीडिया ने इस बारे में एजाज खान से बात की तो एक्टर ने पवित्रा को लेकर कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि पवित्रा को वो प्यार और कामयाबी मिले जिसकी वो हकदार हैं। वो हमेशा मेरी दुआओं का हिस्सा रहेंगी।’ अब इन दोनों की बातें सुनकर इनके चाहने वालों का दिल टूट गया है। दरअसल, जब साल 2020 में इस कपल ने सगाई रचाई थी तो फैंस को यकीन हो गया था कि जल्द ही ये दोनों शादी कर लेंगे। लेकिन शादी तक बात पहुंचे उससे पहले ही इनके रिश्ते में दरार आ गई।
लिव- इन रिलेशनशिप में था कपल
इस खबर ने सोशल मीडिया यूजर्स के दिल तोड़ दिए हैं। अब हर कोई इस खबर को सुनकर शॉक्ड नज़र आ रहा है। बता दें, बिग बॉस के घर में इन दोनों की जोड़ी बनी थी। दोनों खुल्लम खुल्ला रोमांस करते नज़र आते थे। दोनों ने एक-दूसरे के पास्ट को जानने के बाद ही ये रिश्ता आगे बढ़ाया था। पवित्रा और एजाज अब तक लिव- इन रिलेशनशिप में रह रहे थे लेकिन अब एजाज खान उस घर से जा चुके हैं। हालांकि पवित्रा पुनिया अभी भी उसी घर में रह रही हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines