Rajkumar Rao And Patralekha: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने अपने फैंस को डबल खुशी दी है। एक तरफ एक्टर की मच अवेटेड फिल्म ‘मालिक’ आज 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दूसरी ओर एक्टर ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया है कि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पत्रलेखा ने पहली बार मीडिया के सामने आकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। उन्होंने पति राजकुमार राव के साथ पैपराजी को पोज दिए हैं।
पत्रलेखा ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप
सोशल मीडिया पर राजकुमार राव और पत्रलेखा का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजकुमार राव और पत्रलेखा दोनों ही पब्लिक प्लेस पर नजर आ रहे हैं। राजकुमार अपनी वाइफ का हाथ पकड़कर उन्हें आगे लेकर आते हैं और इसके बाद दोनों ने मीडिया के सामने आकर पोज देते हैं। इस दौरान एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। यही नहीं उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ तौर पर देखा जा सकता है। वह पूरी गर्मजोशी के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हैं।
यह भी पढ़ें: Raj Nidimoru के साथ विदेश में एन्जॉय करती दिखीं Samantha, तस्वीरों ने डेटिंग रूमर्स को दी हवा
बॉसी लुक में नजर आईं पत्रलेखा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि राजकुमार राव ने लाइट ब्राउन कलर का सूट पहन रखा है, जबकि पत्रलेखा ने न्यूट्रल टोन कलर का टू पीस सूट पहना हुआ है। बॉसी लुक के साथ में एक्ट्रेस ने अपने बालों को ओपन रखा है, जबकि मिनिमल मेकअप किया हुआ है। दोनों स्माइल देते हुए पैपराजी को पोज देते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस दौरान राजकुमार राव और पत्रलेखा ने प्रेग्नेंसी को लेकर किसी भी तरह का कमेंट नहीं किया।
शादी के चार साल बाद बनेंगे पेरेंट्स
गौरतलब है कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर साल 2021 में धूमधाम से शादी रचाई थी। अब शादी के करीब चार साल बाद ये कपल अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार है। जैसे ही दोनों ने इस गुड न्यूज को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कपल को बधाई दी। सेलेब्रिटीज भी कपल को बधाई देने से नहीं चूके।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
7 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
9 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
10 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
12 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
15 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
18 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines