Patna Shukla: अक्सर ऐसा होता है कि जब कोई भी होनहार स्टूडेंट अपनी मेहनत से सफलता की सीढ़ी की ओर बढ़ता है, तो उसे गिरा दिया जाता है। फिर चाहे वजह कोई भी क्यों ना हो…? जी हां, हाल ही में Disney+ Hotstar पर अभिनेत्री रवीना टंडन की हालिया रिलीज फिल्म पटना शुक्ला की एंट्री हुई है। इस फिल्म में जहां रवीना एक वकील की भूमिका निभा रही हैं तो वहीं दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक जज के रोल में हैं। कुछ सीरियस, कुछ सच, कुछ फन और कुछ संघर्ष से भरी ये फिल्म उस हकीकत को दिखाती है,,, कि कैसे पैसे और पॉवर के दम पर मासूम बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ होती है। अगर आपने ये फिल्म अभी तक नहीं देखी है, तो आइए आपको इसके बारे में बताते हैं…
क्या है Patna Shukla की कहानी?
पटना शुक्ला ही कहानी शुरू होती है एक सिंपल सी हाउसवाइफ यानी तनवी शुक्ला (रवीना टंडन) से… जो सिर्फ हाउसवाइफ ही नहीं बल्कि एक लॉयर भी होती हैं, लेकिन तनवी को हमेशा डिसपॉइंटमेंट का ही सामना करना पड़ता है। फिर एक दिन तवनी के पास एक लड़की आती है, जिसका नाम है रिंकी कुमारी…. रिंकी कुमारी को पूरा भरोसा है कि वो फेल नहीं हो सकती, लेकिन पेपर में उन्हें फेल किया गया। अब जब रिंकी अपनी कहानी तनवी को बताती है, तो कहानी की पेंच खुलना भी लाजिमी है।
‘पटना शुक्ला’ बन जाती हैं तनवी शुक्ला
जी हां, रिंकी का मासूम चेहरा और उसका भरोसा, तनवी में ना जाने कौन-सा हौसला पैदा करता है, जो तनवी शुक्ला बन जाती है ‘पटना शुक्ला’। तनवी, रिंकी के साथ हुए धोखे को खोजने की कोशिश करती हैं और इस सबमें तनवी को वो सच पता लगता है, जिससे उनके पति का प्रमोशन हुआ था। इसके बाद तनवी खुद को संभालती है और अपने काम पर ध्यान देती है। इस बीच तनवी की मुलाकात होती है उस इंसान से, जिसने रिंकी का हक छीना था।
‘कुर्सी’ की लड़ाई
अब कहानी में मोड़ आता है क्योंकि मुद्दा ‘कुर्सी’ को जो होता है। जी हां, तनवी की मुलाकात होती है रघुवीर से… वहीं, रघुवीर जिसने रिंकी के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। अब जब रघुवीर को लगता है कि मामला बढ़ रहा है, तो वो तनवी को केस से पीछे हटने के लिए कहता है, लेकिन तनवी और रिंकी के हौसले को नहीं तोड़ पाता। केस पर सुनवाई होती है और सबूत पर सबूत बाहर आते हैं।
तनवी ने अपना सब कुछ लगाया दाव पर
इन सबमें सबसे ज्यादा तनवी को झेलना पड़ता है कभी उसके पति की नौकरी पर बात आती है, तो कभी घर पर, लेकिन वो फिर भी सच्चाई के साथ रहती है और लड़ती है। फिर तनवी के सामने आता है वो सच, जिससे इस पूरी कहानी का रूख ही बदल जाता है। दरअसल, जिस रिंकी के लिए तनवी ने अपना सब कुछ दाव पर लगाया था वहीं तनवी कहानी की हीरोइन निकली, क्योंकि खुद तनवी के पास भी किसी और की ही डिग्री थी।
दुनिया के सामने तनवी ने बताया सच
जी हां, तनवी पढ़ाई में कमजोर थी, लेकिन उसके सपने बड़े थे और वो कुछ करना चाहती थी, लेकिन उनके पिताजी ने उन्हें जैसे तैसे पास कराया था और इन सबमें जिसका भविष्य दाव पर लगा वो थे अंसारी साहू… अब जब तनवी के सामने पूरा सच है, तो भलो वो कैसे पीछे हट सकती है। तनवी ना सिर्फ रिंकी को इंसाफ दिलाती है बल्कि उसके साथ जो भी हुआ वो भी दुनिया को बताती हैं।
यह भी पढ़ें- Ramayana के डायरेक्टर का बड़ा एक्शन, Nitesh Tiwari ने सेट पर क्यों लगाई No-Phone पॉलिसी?
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
48 mins agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
58 mins agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
2 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
3 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
4 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
5 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
6 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
6 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines