Pati Patni Aur Panga: कलर्स का नया नवेला रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ सुर्खियों में बना रहा है। इस शो में टीवी से लेकर फिल्म जगत से जुड़े सितारे अपने रियल लाइफ पार्टनर के साथ नजर आ रहे हैं। ये कपल शो में अपने रिश्तों का रियलिटी चेक करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में शो के लेटेस्ट एपिसोड में पतियों ने अपने पत्नियों को खास सरप्राइज दिया। टीवी की ‘बालिका वधू’ यानी अविका गौर अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी से सरप्राइज पाकर काफी इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू ही नहीं रुके। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पतियों ने क्या सरप्राइज दिया?
यह भी पढ़ें: Swara Bhasker को डराने वाली कौन है ये मिस्ट्री वुमन? फहाद अहमद ने ली थी शादी की परमिशन
क्यों हुईं इमोशनल?
दरअसल शो के होस्ट सोनाली बेंद्रे और मनुव्वर फारूकी ने सेलिब्रिटी पतियों को नया चैलेंज दिया। जहां इन पतियों को अपनी पत्नियों के लिए हाथ पर टैटू बनवाना था। ‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर के मंगेतर मिलिंद चंदवानी ने अपने हाथ पर अविका के नाम का टैटू बनवाया, जिसे देखकर अविका अपने आप को कंट्रोल नहीं कर पाई और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
सरप्राइज पाकर क्या बोलीं अविका गौर?
मिड-डे को इंटरव्यू देते हुए अविका ने बताया कि मिलिंद ने मेरे नाम का टैटू बनवाया, जिसे देखकर में काफी इमोशनल हो गई। टैटू बनवाते टाइम इतना दर्द होता है, लेकिन मिलिंद ने मेरे लिए उस दर्द को सहन किया। मुझे उस पर गर्व है, इसलिए मैं खुद इमोशनल हो गई। मेरे लिए ये पल यादगार बन गया। मिलिंद ने मेरे नाम का टैटू बनवाया, ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।
कौन-कौन शो में शामिल?
बता दें मिलिंद के अलावा शो में अभिनव शुक्ला, सुदेश लहरी, पवन कुमार और गुरमीत चौधरी ने भी अपनी पत्नियों के लिए अपने हाथ पर टैटू बनवाया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। हालांकि ये एक चैलेंज था, लेकिन पतियों का ये सरप्राइज देख पत्नियां भी काफी खुश और इमोशनल हो गईं। वहीं शो में 7 कपल नजर आ रहे हैं। इनमें अविका गौर-मिलिंद चंदवानी, सुदेश लहरी-ममता लहरी, रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला, देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी, गीता फोगाट-पवन कुमार, हिना खान-रॉकी जायसवाल और स्वरा भास्कर-फहाद अहमद शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Sudesh Lehri के साथ 26 साल से है ये शख्स, उधार लेने वाला ही आज पाल रहा टोनी का परिवार
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
52 mins agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
2 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
7 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
8 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
8 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
10 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
20 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines