हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Pati-Patni Aur Panga की क्या है थीम? कंटेस्टेंट्स से लेकर प्रीमियर डेट तक, जानें सब कुछ

Pati Patni Aur Panga: सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी का अपकमिंग रियलिटी शो ‘पति-पत्नी और पंगा’ कलर्स पर जल्द दस्तक देने जा रहा है। आइए आपको कंटेस्टेंट्स, थीम और प्रीमियर डेट से जुड़ी सभी अपडेट्स शेयर करते हैं।

विज्ञापन

Pati-Patni Aur Panga: टीवी पर रियलिटी शोज को काफी पसंद किया जा रहा है। पहले भारती सिंह के ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ ने कलर्स पर खूब धमाल मचाया। अब उस शो की जगह नया शो कलर्स पर ही दस्तक देने जा रहा है। इस शो का नाम है ‘पति-पत्नी और पंगा’। शो में आपको टीवी के रियल लाइफ कपल कंटेस्टेंट्स के तौर पर देखने को मिलेंगे। आज हम आपको शो से जुड़ी हर डिटेल्स शेयर करने जा रहे हैं। इनमें कंटेस्टेंट्स के नाम से लेकर प्रीमियर डेट तक शामिल है। चलिए जानते हैं शो कब और कहां टेलीकास्ट किया जाएगा?

यह भी पढ़ें: ‘Pati Patni Aur Panga’ में क्या दिखेंगे देवोलीना भट्टाचार्जी-शाहनवाज शेख? ये जोड़ियां भी आएंगी नजर!

शो को कौन करेगा होस्ट?

कलर्स के इस रियलिटी शो को बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे होस्ट कर रही हैं। वहीं उनके साथ बिग बॉस 17 के विनर और मशहूर कॉमेडियन मनुव्वर फारूकी भी होस्ट करेंगे। मेकर्स ने शो के हाल ही में नए प्रोमो जारी किए हैं। जिसे लेकर फैंस के बीच इस शो का और ज्यादा बज बन गया है।

विज्ञापन

कौन-कौन होंगे शामिल?

मेकर्स ने जो प्रोमो जारी किए हैं इनमें शो के कंटेस्टेंट्स के नाम भी रिवील हो चुके हैं। शो में टीवी के जाने-माने 7 कपल नजर आने वाले हैं। इनमें रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला, हिना खान-रॉकी जायसवाल, सुदेश लहरी-ममता लहरी, गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी, अविका गौर-मिलिंद चंदवानी, गीता फोगाट-पवन कुमार और स्वरा भास्कर-फहाद अहमद नजर आने वाले हैं।

क्या है थीम?

शो में जो 7 सेलिब्रिटी जोड़ियां भाग लेंगी उनके बीच रिश्तों की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इसके साथ ही कपल्स के बीच टीमवर्क और उनके बीच मजेदार झगड़े भी देखने को मिलेंगे । साथ में कपल्स को नए-नए टास्क और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिससे पता चलेगा कि ये एक-दूसरे को कितना समझते हैं। कपल्स की लाइफ को दिखाने का मकसद ये है कि ऑडियंस अपने फेवरेट कपल के बीच तालमेल और उनके असली रिश्तों की झलक भी देख सकेंगे।

विज्ञापन

कब होगा टेलीकास्ट?

वहीं शो के प्रीमियर की बात करें तो ये शो 2 अगस्त को कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इसे ऑडियंस शनिवार और शुक्रवार को रात के 9:30 बजे देख सकेंगे। वहीं ओटीटी के दर्शक भी इस शो को जियो हॉटस्टार पर देखकर आनंद उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: एल्विश यादव-करण कुंद्रा कैसे बने Laughter Chefs 2 के विनर, स्कोरबोर्ड में किसे मिले कितने स्टार्स?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola