News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Nepo Husbands: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में नेपो हसबैंड्स की तादाद बढ़ती जा रही है। आज तक तो सिर्फ राज कुंद्रा ही थे, जो शिल्पा शेट्टी के पति होने के फायदे उठा रहे थे। राज कुंद्रा को ना सिर्फ शिल्पा के पति होने की वजह से पहचान मिली, बल्कि उन्हें फिल्म और रियलिटी शो में काम करने का मौका भी मिला। इसी तरह अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन की भी किस्मत चमक उठी है। कभी ‘बिग बॉस’ तो कभी ‘लाफ्टर शेफ्स’ जैसे रियलिटी शोज में उन्हें सिर्फ इसलिए काम मिला क्योंकि वो अंकिता के पति हैं। अब उन्हीं की राह पर चलने के लिए 3 और सेलिब्रिटी हसबैंड्स तैयार हैं।
जल्द ही कलर्स पर नया रियलिटी शो शुरू होने वाला है- ‘पति पत्नी और पंगा’। इस शो में कई कपल्स आने वाले हैं और उनमें से 3 कपल ऐसे हैं, जिनमें लड़कियां तो मशहूर हैं, लेकिन लड़कों का इंडस्ट्री से कोई नाता नहीं है। यानी इस शो से 3 नेपो हस्बैंड्स का इंडस्ट्री में डेब्यू होने वाला है। अब इस लिस्ट में किस- किसका नाम शामिल है? चलिए देखते हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
हिना खान के पति रॉकी जायसवाल भी ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आने वाले हैं। वो हिना के पीछे- पीछे कई शोज में अब तक दिखाई दे चुके हैं। ‘बिग बॉस’ के घर में भी रॉकी अपनी लेडी लव से मिलने आए थे। वहीं, ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में भी वो गेस्ट बनकर हिना के साथ शो का हिस्सा बने थे। अब वो हिना के साथ पूरा एक शो करने के लिए तैयार हैं। रॉकी को हिना के कारण अब पूरी दुनिया जानने लगी है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
स्वरा भास्कर लम्बे समय बाद काम पर लौटने वाली हैं। उनकी एंट्री भी ‘पति पत्नी और पंगा’ में कन्फर्म हो गई है। इस शो में वो अपने पति फहाद अहमद के साथ दिखाई देंगी। आपको बता दें, फहाद अहमद एनसीपी (सपा) नेता हैं। पॉलिटिक्स के बाद अब वो बीवी के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी कदम जमाने के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: आसिफ खान से पहले इन 5 सेलेब्स को भी आया हार्ट अटैक, बाल-बाल बची जान
View this post on Instagram---विज्ञापन---
गीता फोगाट भी अपने पति की एंट्री एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करवा रही हैं। गीता फोगाट ना सिर्फ रेसलिंग के लिए मशहूर हैं, बल्कि उनकी बायोपिक के बाद वो और भी पॉपुलर हो चुकी हैं। आपको बता दें, गीता फोगाट की तरह उनके पति भी रेसलर हैं। अब पवन कुमार भी इस टीवी शो के बाद घर-घर में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।