Pati Patni Aur Panga: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अविका गौर इन दिनों रियलिटी शो ‘पति पत्नी और वो’ को लेकर चर्चा में हैं. इस शो में वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और मंगेतर मिलिंद चंदवानी के साथ नजर आ रही हैं. फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था लेकिन, अब वो इंतजार खत्म होने जा रहा है और ‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस इस शो में शादी करने जा रही हैं. मिलिंद और अविका के वेडिंग फंक्शन की तैयारी शुरू हो चुकी है.
‘पति, पत्नी और पंगा’ की टीम ने IANS से खास बातचीत की है. अविका गौर की शादी का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है. आने वाले एपिसोड में अविका और मिलिंद की शादी का इनविटेशन कार्ड दर्शकों को दिखाया जाएगा. शादी के इस ग्रैंड फंक्शन को और भी खास बनाने के लिए कुछ पॉपुलर हस्तियां भी इसका हिस्सा बनने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: Rise And Fall: ‘डर है कि मैं मुंह ना खोल दूं…’, युजवेंद्र चहल से तलाक और धोखे के आरोप पर बोलीं धनश्री वर्मा
गुरु राधे मां से मिलेगा आशीर्वाद
इतना ही नहीं, ‘पति, पत्नी और पंगा’ के मेकर्स ने कंफर्म किया है कि आध्यात्मिक गुरु राधे मां, अविका और मिलिंद को आशीर्वाद देने शो के सेट पर पहुंचेंगी. उनकी मौजूदगी शादी को एक धार्मिक और आध्यात्मिक रंग देगी. इसके साथ ही मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ भी इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं. वह अपनी शानदार आवाज और चुलबुले अंदाज से माहौल को मस्तीभरा बनाने वाली हैं. देखना होगा कि अविका और मिलिंद के वेडिंग फंक्शन की शाम कैसी होने वाली है.
शो के ग्रैंड फिनाले में किया था शादी का ऐलान
आपको बता दे कि अविका गौर ने इसी साल जुलाई में अपनी शादी का ऐलान किया था. ये घोषणा भी उन्होंने ‘पति पत्नी और पंगा’ शो के ग्रैंड प्रीमियर के दौरान की थी. मंच पर अविका ने इमोशनल होकर कहा था कि ये उनके लिए एक यादगार भरा पल है, क्योंकि वो उसी चैनल पर लौट रही हैं, जहां से उनका करियर शुरू हुआ था. उन्होंने कहा कि ‘बालिका वधू’ जैसे शो ने उन्हें सिखाया कि अपने जिंदगी के फैसले खुद लेने कितना जरूरी है और अब वो खुद जीवनसाथी के रूप में मिलिंद को चुनने का बड़ा फैसला लेने जा रही हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मैं सॉफ्ट टारगेट हूं…’, Sangram Singh ने डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी; क्या है निकिता रावल संग रिश्ते की सच्चाई?
अविका ने मिलिंद के बारे में कहा कि वो उनकी जिंदगी के सबसे मजबूत साथी हैं, जो हर मोड़ पर उनके साथ खड़े रहे हैं. वह उन्हें सिर्फ एक एक्ट्रेस के रूप में नहीं बल्कि एक इंसान के तौर पर समझते हैं. अविका पहले भी अपनी शादी को लेकर कई बार बात कर चुकी हैं तब उन्होंने कहा था कि वह मिलिंद से मन ही मन शादी पहले ही कर चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: ‘धोखा हमेशा लॉयल्टी के रूप में…’, Sangram Singh के अफेयर की अफवाहों के बीच Payal Rohatgi के क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
13 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
16 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
17 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
18 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines