Avika Gor-Milind Chandwani Love Story: जियोहॉटस्टार का नया शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ चुका है। 2 अगस्त को शो का प्रीमियर था। शो के प्रीमियर के साथ ही 7 कपल शो में आए और सबसे उनकी लव लाइफ और मैरिड लाइफ पर चर्चा की गई। इस दौरान शो में अविका गौर और मिलिंद चंदवानी ने भी अपनी लव लाइफ का जिक्र किया। साथ ही कपल ने बताया कि किसने-किसे प्रपोज किया था और दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी?
अविका या मिलिंद?
शो में अविका और मिलिंद की लव लाइफ के बारे में चर्चा होती है। इस दौरान कपल से पूछा जाता है कि दोनों में से किसने पहले किसे प्रपोज किया था? इस पर शो के बाकी कपल अंदाजा लगाते हैं कि अविका ने मिलिंद को प्रपोज किया होगा, जो सही जवाब होता है। इसके बाद अविका ने कहा कि सही जवाव था और एक सच ये भी है कि मिलिंद ने 6 महीने के लिए उन्हें फ्रेंड जोन में रखा था।
क्या बोलीं अविका?
अविका ने बताया कि जब मैं मिलिंद से मिली थी, तो मैंने इसके एक हफ्ते में कहा था कि मुझे तुम बहुत ज्यादा पसंद हो और मुझे लगता है कि आगे कहीं कुछ जा सकता है। इसके बाद मिलिंद ने अविका को इसके जवाब में कहा कि नहीं, हम पहले 6 महीने दोस्त रहेंगे और फिर हम सोचेंगे। इसके आगे मिलिंद ने कहा कि मुझे शादी करनी थी, लाइफ में अफेयर्स नहीं करने थे।
अविका लेती हैं पंगे
इसके आगे शो में कपल से सवाल किया गया कि दोनों में सबसे ज्यादा पंगेबाज कौन है? इस पर भी अविका का नाम सामने आता है। इसके बाद अविका कहती है कि ये जवाब सही था। अविका ने कहा कि मैं बहुत पंगे लेती हूं और जब भी मुझे बोर होता है ना, तो मैं चली जाती हूं इसके पास चलो थोड़ा लड़ लेते हैं, बहुत बोर हो रहा है और मिलिंद कुछ नहीं करते बस ओके कह देते हैं। अविका ने आगे कहा कि मैं बचपन से ड्रामा किया है, मुझे ड्रामा पसंद है और इसलिए मुझे लाइफ में ड्रामा चाहिए।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
2 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
4 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
5 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
7 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
8 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
9 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
10 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
12 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
13 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines