Rubina Dilaik Birthday Celebration: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 14’ की विनर रुबीना दिलैक ने 26 अगस्त को अपना 38वां जन्मदिन मनाया है। अब बर्थडे खत्म होने के बाद एक्ट्रेस ने इस खास सेलिब्रेशन की झलक फैंस के साथ शेयर की है। रुबीना ने इंस्टाग्राम पर 2 पोस्ट शेयर किए हैं और फैंस को दिखाया है कि इस साल उन्होंने अपना बर्थडे कैसे सेलिब्रेट किया है? रुबीना इस बार अपना जन्मदिन अपनी बेटियों के साथ नहीं मना पाईं। ऐसे में एक्ट्रेस को वीडियो कॉल पर ही बेटियों से बात करके गुजारा करना पड़ा।
रुबीना ने दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक
हालांकि, रुबीना के बर्थडे को स्पेशल बनाने में उनके पति अभिनव शुक्ला ने कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों तस्वीरों में साथ में केक कटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। रुबीना कैंडल्स और फुलझड़ियों के साथ बेहद खुश दिख रही हैं, तो वहीं अभिनव उनकी फोटोज लेने और वीडियो बनाने का जिम्मा उठा रहे हैं। अभिनव का कैमरा संभालते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान रुबीना की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। एक्ट्रेस के चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल नजर आ रही है। वो खुशी से चहक रही हैं।
पति के साथ रोमांटिक अंदाज में मनाया बर्थडे
रुबीना ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने जन्मदिन पर पति के साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। दोनों कूल मूव्ज कर रहे हैं। इनके स्टेप्स भी आपस में मैच कर रहे हैं। इसके अलावा रुबीना ने एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रुबीना को बॉस लेडी लुक में देखा जा सकता है। उन्होंने स्टाइलिश फॉर्मल सूट पहना हुआ है, जिसे उन्होंने गोल्डन एक्सेसरीज और फंकी ग्लासेज के साथ कम्पलीट किया है। इस वीडियो में रुबीना के सामने 5 केक रखे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘भगवान या शैतान कोई अलग नहीं कर सकता…’, तलाक की अफवाहों के बीच Govinda और Sunita Ahuja में दिखी नजदीकियां
केक कटिंग का वीडियो किया शेयर
सभी केक पर ‘बॉस लेडी’ भी लिखा हुआ है, जो रुबीना की पर्सनालिटी से मैच करता है। अब एक्ट्रेस ने बेहद प्यार से कैंडल्स बुझाईं और फिर केक काटे। उन्होंने सबसे पहले अभिनव को अपना बर्थडे केक खिलाया है। अब इस सेलिब्रेशन की झलक देखकर फैंस भी एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें, इन दिनों रुबीना कलर्स के रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में अभिनव के साथ नजर आ रही हैं। इसी वजह से उन्होंने अपना बर्थडे बच्चों से दूर मनाया है क्योंकि उनके बच्चे हिमाचल में हैं।
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
7 mins agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
44 mins agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
2 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
3 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
4 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
5 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
5 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
13 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines