हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पति पत्नी और पंगा 2' के कंफर्म कंटेस्टेंट्स! शो में धमाल मचाएंगी ये 7 हिट जोड़ियां; चेक करें लिस्ट

Pati Patni Aur Panga 2: कलर्स का फेमस शो ‘पति पत्नी और पंगा 2’ जल्द ही शुरू होने जा रहा है. इस शो में नजर आने वाले सितारों के नाम सामने आ गए हैं. चलिए जानते हैं शो में कौन-कौन सी जोड़ियां फैंस को एंटरटेन करेंगी. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन
पति पत्नी और पंगा 2 के कंफर्म कंटेस्टेंट्स (Pic Credit- Instagram)

Pati Patni Aur Panga 2: कलर्स का फेमस रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौटकर वापस आ रहा है. शो में टीवी के जाने-माने कपल्स जोड़ियों में टास्क परफॉर्म कर ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे. वहीं अब कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ गई है. इस बार शो में भोजपुरी स्टार भी ऑडियंस का दिल जीतते नजर आएंगे. भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार मनोज तिवारी अपनी वाइफ के साथ शो में एंट्री करने जा रहे हैं. मनोज तिवारी के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के और भी कई सितारे हैं जो शो में अपने पार्टनर के साथ दिखाई देंगे. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं.

भोजपुरी स्टार की हुई एंट्री

कलर्स के फेमस शो ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं. शो के फैन पेज डिजिटल न्यूज हब के अनुसार शो में भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी अपनी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ एंट्री करने जा रहे हैं. ये कपल सुर्खियों से दूर रहता है, अब फाइनली ऑडियंस को इस कपल की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. इस शो के जरिए मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी की जोड़ी को फैंस करीब से जान पाएंगे. इसके साथ ही शो में टीवी के मशहूर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया भी शो में तड़का लगाते नजर आएंगे. लंबे समय बाद इस कपल को फैंस स्क्रीन पर देख सकेंगे.

यह भी पढ़ें: क्या सच में सलमान खान की बिगड़ी तबीयत? ‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो पर भाईजान ने बताई असली बात

विज्ञापन

ये जोड़ियां भी आएंगी नजर

टीवी के रियलिटी शो में और भी सितारे ऑडियंस को अपनी केमिस्ट्री से एंटरटेन करते नजर आएंगे. इनमें अर्जुन बिजलानी और उनकी वाइफ नेहा स्वामी की भी जोड़ी अपनी केमिस्ट्री से ऑडियंस को एंटरटेन करती नजर आएगी. इसके साथ ही सिंगर राहुल वैद्य और उनकी पत्नी दिशा परमार भी इस लिस्ट में शामिल हैं. इनके साथ-साथ शब्बीर अहलूवालिया और उनकी पत्नी कांची कौल भी शो में नजर आएंगे. वहीं अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी भी शो में नजर आ सकते हैं. साथ ही टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह और उनके पति रोहित राज गोयल भी फैंस को एंटरटेन करते दिखाई देंगे. इन जोड़ियों के बीच मुकाबला देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

दूसरे सीजन के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

  • मनोज तिवारी- सुरभि तिवारी
  • दिव्यांका त्रिपाठी- विवेक दहिया
  • राहुल वैद्य- दिशा परमार
  • शब्बीर अहलूवालिया- कांची कौल
  • अर्चना पूरन सिंह- परमीत सेठी
  • दीपिका सिंह- रोहित राज गोयल
  • अर्जुन बिजलानी- नेहा स्वामी

यह भी पढ़ें: ट्रोलर्स और बॉडी शेमिंग पर भड़के सलमान खान, Bigg Boss 20 के सेट पर हुए शर्टलेस, बोले- लो अब देख लो

विज्ञापन

पहले सीजन की जोड़ियां

बता दें इस शो के पहले सीजन को फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं इस शो को सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी ने होस्ट किया था. इसके साथ ही शो को रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने जीता था. वहीं पुरानी जोड़ियों की बात करें तो पहले सीजन में रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला, देबिना बोनरजी और गुरमीत चौधरी, हिना खान और रॉकी जायसवाल, स्वरा भास्कर और फहाद अहमद, गीता फोगाट और पवन कुमार, अविकार गौर और मिलिंद चंदवानी और सुदेश लहरी और ममता लहरी की जोड़ियां नजर आई थी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola