Pathaan World Wide Collection: बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है, जिसको चलते फिल्म के छठवें दिन का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 600 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।
फिल्म पठान ने रिलीज होते ही ऐसा धमाका किया, कि फिल्म हर रोज तूफानी कलेक्शन कर रही है। साथ ही फिल्म ‘पठान’ का कलेक्शन दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है और फिल्म की छह दिन की ताबड़तोड़ कमाई देखकर सब हैरान हैं। इतना ही नहीं बल्कि उम्मीद तो ये की जा रही हैं, कि बहुत जल्द फिल्म पठान 1000 करोड़ के कल्ब में शामिल हो सकती हैं।
और पढ़िए – Gadar 2: सनी देओल की गदर में आएगा नया मोड़, जानिए क्या हो सकती है स्टोरी
इंडिया में पठान का जलवा
लगातार धुआंधार कमाई कर रही फिल्म पठान का ढंका भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी गूंज रहा है। पठान ने ऐसा प्रदर्शन किया है कि हर जगह अपनी सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं।
इसी के साथ पठान ने बीते दिन यानी सोमवार को भी ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 303.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
विदेशों में भी पठान का ढंका
बता दें कि अभी तक फिल्म पठान ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कुल छह दिन में ही 600 करोड़ के आकड़े को पार कर लिया हैं। 25 जनवरी को फिल्म रिलीज हुई थी और तब से लगातार धमाकेदार कमाई कर रही है।
और पढ़िए – Pathan On OTT: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘पठान’, जानें पूरी डिटेल्स
फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। साथ ही पठान कई दमदार फिल्मों को पछाड़ते हुए तूफानी कलेक्शन करने में लगी हुई है।
चार साल बाद किंग खान ने सिल्वर स्क्रीन पर की वापसी
बता दें कि शाहरुख खान ने पठान के जरिए चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर बतौर लीड वापसी की है और वह साल 2018 में आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में दिखे थे।
इसके साथ ही इन चार सालों में उन्होंने ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘रॉकेट्री’ जैसी फिल्मों में कैमियो किया और बतौर लीड उन्होंने पठान से धमाकेदार वापसी की हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines