Pathaan Update: शाहरुख खान की फिल्म से एक और अपडेट, दीपिका ने दी झलक
Edited By Ritu Shaw

Edited By Ritu Shaw

मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए ‘पठान’ (Pathaan) की बेताबी समझी जा सकती है।
ये फिल्म शायद अब तक की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसके जरिए फिल्म चार साल के लंबे अंतराल के बाद शाहरुख खान की बड़े पर्दे पर वापसी होगी।
कुछ महीने पहले, मेकर्स ने दीपिका, जॉन और शाहरुख के किरदारों से पर्दा उठाते हुए फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया था, जिसने फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी। इस बीच अब दीपिका पादुकोण ने फिल्म से जुड़ा एक अपडेट साझा किया है। सभी कलाकारों ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है, लेकिन इसकी डबिंग अब भी जारी है, जिसकी एक झलक दीपिका ने साझा की है।
जॉन अब्राहम ने भी पिछले महीने घोषणा की थी कि पठान की डबिंग अभी भी की जा रही है। जबकि फैंस इससे कहीं ज्यादा अपडेट की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसे में दीपिका ने जो तस्वीर साझा की है, उससे भी एक हिंट मिलता है कि उन्होंने भी ‘पठान’ के लिए डबिंग शुरू कर दी है। तस्वीर को साझा करते हुए, दीपिका ने लिखा, “#WIP #pathaan।”
अभी पढ़ें – Kareena Kapoor: करीना के बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, रणबीर-आलिया समेत पहुंचे ये स्टार्स
दीपिका के फिल्मी फ्रंट की बात करें तो पठान के अलावा एक्ट्रेस के पास ‘द इंटर्न’ है, साथ ही वो “प्रोजेक्ट के” में प्रभास के साथ नजर आएंगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: