Pathaan Movie Online Leak: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज के कुछ घंटे पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स में इसका दावा किया गया है। बता दें कि शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान आज 100 से अधिक देशों में रिलीज हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म रिलीज से पहले से ही Filmyzilla और Filmy4wap नाम की दो वेबसाइटों पर उपलब्ध है। उधर, फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की आशंका पर यशराज फिल्म्स ने दर्शकों से अपील की है कि वे सिनेमाघरों में ही फिल्म का आनंद लें।
पठान निर्माता यश राज फिल्म्स ने प्रशंसकों से सिनेमाघरों में फिल्म देखने का आग्रह किया है। साथ ही सिनेमाहॉल से रिकॉर्ड किए गए फिल्म को देखने और वायरल न करने की गुजारिश भी की है। YRF ने ट्वीट किया, “सबसे बड़े एक्शन तमाशे के लिए तैयार हैं? सभी से विनम्र अनुरोध है कि वे किसी भी वीडियो को रिकॉर्ड करने, उन्हें ऑनलाइन शेयर करने और किसी भी तरह के स्पॉइलर देने से परहेज करें। केवल सिनेमाघरों में पठान का अनुभव करें।”
और पढ़िए –Shehnaaz Gill Birthday: अपने बर्थडे पर शहनाज ने कही दिल छू लेने वाली बात, बोली- मैं..
चार साल बाद लीड रोल में दिखेंगे शाहरुख खान
पठान जीरो के बाद से चार साल में शाहरुख खान की पहली मुख्य भूमिका है और उन्हें रोमांटिक हीरो से एक्शन हीरो में बदल देता है। एक अभूतपूर्व आतंकी खतरे से निपटने के लिए जंगल से लाए गए एक एजेंट की शीर्षक भूमिका में शाहरुख सितारे हैं। पठान के रूप में, SRK ने दीपिका पादुकोण द्वारा निभाई गई एक जासूस के साथ टीम बनाई। साथ में, वे जॉन अब्राहम द्वारा निभाए गए आतंकवादी नेता जिम का सामना करते हैं।.
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines