200cr Movies Collection: 10 से 11 अगस्त को सिनेमाघरों में तीन बड़े सितारों की मूवी रिलीज हुईं, जिनमें साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) की ‘जेलर’ (Jailer) 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, 11 अगस्त को सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘OMG 2’ एक साथ रिलीज हुई थी। हालांकि, कमाई के मामले में OMG 2 छठे दिन भी काफी पीछे हैं। वहीं, रजनीकांत और सनी देओल की फिल्मों ने अपनी-अपनी रिलीज के हफ्ते भर के अंदर 200 करोड़ रुपये की कमाई कर रिकॉर्ड तोड़ दिया।
इनके अलावा ऐसी बेहद सी फिल्में हैं, जिन्होंने अपनी रिलीज के हफ्ते भर में 200 से 250 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। आज हम आपको उन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी रिलीज के 7 दिनों के अंदर कमाई के रिकॉर्ड्स कायम किए हैं।
Pathaan (Credit – Google)
पठान (Pathaan)
इस साल की शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) ने कमाई के कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़े। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 55 करोड़ की कमाई कर शानदार ओपनिंग की थी। इसके बाद फिल्म ने चार दिनों के अंदर है 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। फिल्म ने हफ्ते भर में 525 और वर्ल्डवाइड 1050 करोड़ की कमाई की थी।
यह भी पढ़ें: Ghatak से Gadar 2 तक Sunny Deol की इन फिल्मों ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, इनके बीच है एक गजब का संयोग
KGF 2 (Credit – Google)
केजीएफ 2 (KGF 2)
कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) और बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म ‘KGF Chapter 2’ ने भी अपनी रिलीज के 7 दिनों के अंदर गजब की कमाई करते हुए कमाई के नए रिकॉर्ड्स कायम किए थे। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में 5 दिनों के अंदर 200 करोड़ का आंकड़ा पर कर लिया था।
Baahubali 2 (Credit – Google)
बाहुबली 2 (Baahubali 2)
साउथ सुपस्टार प्रभास (Prabhas) और अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) की फिल्म ‘बाहुबली’ की रिलीज के बाद सभी को उनके दूसरे भार ‘बाहुबली 2’ का इंतजार था, जो साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म को इतना पसंद किया गया था कि 250 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 6 दिनों के अंदर ही 200-250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था, जो केवल हिंदी वर्जन का था।
Sultan (Credit – Google)
सुल्तान (Sultan)
इस लिस्ट में सलमान खान (Salman Khan) की ‘सुल्तान’ का नाम भी शामिल है, जिसने एक हफ्ते के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ते हुए 208 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी।
Bajrangi Bhaijaan (Credit – Google)
बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan)
‘सुल्तान’ के अलावा सलमान खान की ‘बरजंगी भाईजान’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाया। एक शख्स जो एक छोटी सी बच्ची को उसके माता-पिता के पास छोड़ने के लिए पाकिस्तान तक चला जाता है। इस कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्म ने 9 दिनों के अंदर ही 216 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
Dangal (Credit – Google)
दंगल (Dangal)
आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म ‘दंगल’ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जिसने 8 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 216 करोड़ का कलेक्शन किया था और कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे।
Tiger Zinda Hai (Credit – Google)
टाइगर जिंदा है (Tiger Zinda Hai)
सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ ने भी अपनी रिलीज के हफ्ते भर के अंदर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं, अब फैंस को सलमान खान की ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) का बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
24 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines