Pathaan Breaks Aamir Khan Box Office Record: बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म पठान ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट यानी आमिर खान की फिल्म दंगल के 7 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
आमिर खान पिछले 14 सालों से गजनी, 3 इडियट्स, पीके और दंगल जैसी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर रहे थे, लेकिन अब उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए किंग खान ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। इसके साथ ही अब सोशल मीडिया पर #14YearsOnTheTop ट्रेंड कर रहा है। इतना ही नहीं बल्कि अब फैंस लंबे समय तक आमिर के बॉक्स ऑफिस किंग होने का जश्न भी मना रहे हैं।
https://twitter.com/FilmyAditya/status/1623270636603969536?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1623270636603969536%7Ctwgr%5E5fa5e251cb98005c4f66fc6adaca64db02e6ad52%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fbollywood%2Faamir-khans-14-years-old-record-broke-at-the-box-office-14-years-on-the-top-started-trending-3764911
पठान की दमदार कमाई का जलवा
बता दें कि शाहरुख की फिल्म पठान ने अपनी दमदार कमाई के दम पर आमिर खान की फिल्म दंगल को भी पछाड़ दिया है और अब एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इस रिकॉर्ड के टूटते ही सोशल मीडिया पर #14YearsOnTheTop ट्रेंड करने लगा और फैंस कमेंट्स के जरिए इसका जश्न भी मना रहे हैं।
और पढ़िए –Gadar 2 में मचेगा जबरदस्त धमाल, सनी देओल को टक्कर देगा ये खूंखार विलेन
इसके साथ ही फैंस ने खूब कमेंट्स भी किए हैं, जिसमें एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘पिछले 14 साल में अलग-अलग फिल्में देने के बाद, #AamirKhan सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी-फिल्म के साथ अपनी पोजीशन पर टिके रहे हैं और अब #SRK ने उनसे #Pathaan के साथ वह पोजीशन ले ली है। आशा है कि वह जल्द ही वापस आएं। #14YearsOnTheTop’
पठान ने दंगल को पछाड़ तोड़ा सात साल पुराना रिकॉर्ड
बता दें कि साल 2008 में आई आमिर की फिल्म गजनी कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए आगे बढ़ी और इसके बाद साल 2009 में थ्री इडियट्स फिर साल 2014 में पीके और साल 2016 में दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश की। साथ इन फिल्मों में दंगल तेजी से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी और अब फिल्म पठान ने दंगल को पछाड़ते हुए सात साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिसे बीते सात सालों में कोई नहीं तोड़ पाया था।
फैंस ने किए कमेंट्स
इतना ही नहीं बल्कि आमिर के एक और फैन ने लिखा कि आमिर खान #14YearsOnTheTop, आज आखिरकार किंग खान #ShahRukhKhan ने अपनी ब्लॉकबस्टर हिट #Pathan के साथ #AamirKhan का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नफरत करने वाले भले ही खान्स से नफरत करते रहे लेकिन अगले चार दशक तक वो इंडस्ट्री पर राज करते रहेंगे।’
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली राहत, 2 नवंबर तक नहीं होगी कोई कार्रवाई
4 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
52 mins ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
2 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
4 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
5 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines