हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pathaan Box office Collection: नहीं थम रहा फिल्म 'पठान' की बंपर कमाई का सिलसिला, 12वें दिन भी किया तूफानी कलेक्शन

विज्ञापन
Pathaan Box office Collection

Pathaan Box office Collection: फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही फिल्म धमाकेदार कमाई करने में लगी है। शाहरुख खान की फिल्म का जलवा हर ओर है, देश से लेकर विदेश तक फिल्म पठान ने अपनी धाक जमा रखी है।

फिल्म को रिलीज के 12 दिन बाद भी लोगों में जमकर इसे देखने का क्रेज है और अभी भी बड़ी तादाद में लोग पठान को देखने के लिए उत्सुक हैं। फिल्म पठान ने अबतक शानदार कमाई की है और सभी को फिल्म पसंद भी आ रही है, जिसके चलते आज भी लोग इसे देखने के लिए उतावले रहते हैं।

और पढ़िए –Bigg Boss 16 Finale: डांस करते हुए गिरीं अर्चना गौतम, लोगों ने कहा- ‘खुदको संभालो अगला नंबर तुम्हारा है…’

विज्ञापन

दूसरे वीकेंड भी बंपर कमाई

बता दें कि फिल्म पठान ने दूसरे वीकेंड पर करीब 27.50 करोड़ की कमाई की है और ‘पठान’ का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 62-63 करोड़ के आस-पास रहा है। फिल्म पठान 400 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर चुकी है। इसके साथ ही पठान सबसे तेजी से 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है।

बाहुबली 2 और केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने अपने 15 वें और 23 वें दिन 400 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, लेकिन पठान ने इससे भी कम समय में इस आकंडे को पार कर लिया है।

विज्ञापन

पठान कर रही तूफानी कलेक्शन

बता दें कि शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। साथ ही पठान कई दमदार फिल्मों को पछाड़ते हुए तूफानी कलेक्शन करने में लगी हुई है।

और पढ़िए –Grammy Awards 2023: रिकी केज ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीता ग्रैमी अवॉर्ड, दुनियाभर में तहलका

विज्ञापन

चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर किंग खान ने की वापसी

इसके साथ ही शाहरुख खान ने पठान के जरिए चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर बतौर लीड वापसी की है और वह साल 2018 में आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में दिखे थे। इसके साथ ही इन चार सालों में उन्होंने ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘रॉकेट्री’ जैसी फिल्मों में कैमियो किया और बतौर लीड उन्होंने पठान से धमाकेदार वापसी की हैं।

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola