Banned Films on OTT: बॉलीवुड में जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है तो उससे पहले उसको सेंसर बोर्ड से पारित की जाती है तब जानकर उस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया जाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि सेंसर बोर्ड की और से उन फिल्म के कई सीन पर कैंची भी चला देती है, लेकिन ऐसी कई फिल्में ही जिनकी रिलीज पर रोक तक लगा दी गई है, जिनके पीछे की वजह फिल्म की स्टोरी लाइन और कंटेंट ही माना जाता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस फिल्मों को सिनेमाघर का 70 MM का पर्दा तो नहीं मिला, लेकिन वो फिल्में OTT प्लेटफॉर्म पर तबड़तोड़ देखी जा रही हैं और उनको दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रही है। इन फिल्मों को बैन करने की वजह भी इनका कंटेंट रहा है। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किस फिल्म का नाम शामिल है?
Unfreedom (Credit- Google)
अनफ्रीडम (Unfreedom)
इस लिस्ट में पहला नाम ‘अनफ्रीडम’ (Unfreedom) का आता है। इस फिल्म को बैन करने के पीछे एक नहीं कई वजह शामिल हैं। इस फिल्म की कहानी लेस्बियन कपल और उनके रिलेशनशिप पर आधारित है। ये फिल्म साल 2015 में आई थी, जिसके बाद इसको नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया।
FIRE (Credit- Google)
फायर (Fire)
लेस्बियन कपल और उनके रिलेशनशिप बनी दूसरी फिल्म ‘फायर’ (Fire) है, जो साल 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भी उस समय पर काफी सुर्खियां बटोरी थी, क्योंकि ये वो जमाना था जब इस तरह की चीजे नहीं हुआ करती थीं। उस समय इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी। हालांकि, फिल्म को जब रिलीज किया था तब फिल्म ने कई अवॉर्ड्स भी जीते थे।
यह भी पढ़ें: Bollywood के नंबी नारायणन ने Chandrayaan-3 पर ट्वीट करते हुए लिखी ये बात…
The Water (Credit- Google)
वाटर (Water)
जॉन अब्राहम, लिजा रे, सीमा बिस्वास की फिल्म ‘वाटर’ (Water) को दीपा मेहता द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म की कहानी एक विधवा आश्रम पर आधारित है, जिसमें उनकी जिंदगी को काफी करीब से दिखाने की एक कोशिश की गई है। हालांकि, इस फिल्म को खूब विवोध का भी सामना करना पड़ता था। ये फिल्म यूट्यूब पर आसानी से मिल जाएगी।
Gandu (Credit- Google)
गांडू (Gandu)
फिल्म के नाम ‘गांडू’ (Gandu) से ही फिल्म की कहानी की हल्की झलक देखने को मिलती है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म की भाषा, न्यूडिटी की वजह से भारत में इसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी। हालांकि, इस फिल्म को कुछ फिल्म फेस्टिवल में रिलीज किया था। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Loev (Credit- Google)
लव (Loev)
इस फिल्म की कहानी गे कपल पर आधारित है। इस फिल्म को साल 2015 में ही बनाया गया था और सिनेमाघरों में रिलीज करने की कोशिश की गई थी, लेकिन सेंसर बोर्ड ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
Inshallah Football (Credit- Google)
इंशाल्लाह फुटबॉल (Inshallah Football)
ये एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म हैं, जिसपर बैन लगा दिया गया था। दरअसल, ये एक कश्मीरी लड़के की जिंदगी पर आधारित है, जिसको इंटरनेशनल फुटबॉल ट्रेनिंग का मौका नहीं मिलता है, जिसके पीछे की वजह थी उसके पिताकी की भारतीय सेना में सेवा देना। इस फिल्म को यूट्यूब पर देखा जा सकता है।
Parzania (Credit- Google)
परजानिया (Parzania)
‘परजानिया’ को भी विरोध का काफी सामना करना पड़ा था। दसअसल, इस फिल्म की कहानी एक लड़के पर आधारित है जो गुजरात दंगों में कही खो जाती है। इस फिलम पर सेंसर बोर्ड ने बैन लगा दिया था। इस फिल्म तो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
Black Friday (Credit- Google)
ब्लैक फ्राइडे (Black Friday)
इस लिस्ट में अनुराग कश्यप की फिल्म ‘ब्लैक फ्राइडे’ (Black Friday) का नाम भी शामिल है, जो साल 2003 में रिलीज होनी थी, लेकिन सेंसर बोर्ड ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी। ये फिल्म साल 1995 में हुए धमाकों और जांच पर आधारित है, जो OTT प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines