Parvathy Reacts On Mohanlal Resign: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में सेक्शुअल हैरेसमेंट कि शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। ‘दृश्यम’ फेम एक्टर मोहनलाल पर जब यौन शोषण के आरोप लगे तो पूरी इंडस्ट्री हैरान रह गई। किसी के लिए भी इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल था कि मोहनलाल पर भी इस तरह के इल्जाम लग सकते हैं। इसके बाद उन्होंने मलयालम मूवी-आर्टिस्ट एसोसिएशन (AMMA) से अपना इस्तीफा पकड़ा दिया। वो AMMA के प्रेसिडेंट पद पर थे और उनके इस्तीफे ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया।
पार्वती ने इस्तीफे पर दिया बयान
वहीं, अब इस मामले पर मशहूर एक्ट्रेस पार्वती का बयान सामने आया है। बता दें, अब तक करीब 17 AMMA मेंबर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने इस कदम पर बेबाक टिप्पणी की है और कहा है कि ये कायर है और इसीलिए अपने पद से पीछे हटे हैं। अब ये लोग जवाबदेह हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने बयान में ऐसा काफी कुछ कहा है जिसके बाद बवाल हो सकता है। एक्ट्रेस ने सनसनीखेज बयान दे डाला है।
एक्ट्रेस ने दिया कायर का टैग
एक्ट्रेस ने रिवील किया कि जब उन्होंने सामूहिक इस्तीफे की जानकारी मिली तो उनके मन में सबसे पहला ख्याल यही आया कि ये कितना कायरतापूर्ण है। वो उस वक्त इस पद से पीछे हटे हैं जब उन्हें मीडिया के सामने जवाबदेह होना पड़ता। एक्ट्रेस के मुताबिक ये बस एक बहाना है और अब उनके इस कदम से महिलाओं पर ही सारी बहस आगे बढ़ने की जिम्मेदारी आ गई है। एक्ट्रेस बोलीं कि ये वही कमिटी है जिसने यौन उत्पीड़न मामले के मुख्य आरोपी का स्वागत किया था जो मामला अभी तक चल रहा है।
यह भी पढ़ें: Mukesh के बाद एक और एक्टर के खिलाफ दर्ज FIR, यौन शोषण मामले में लगा करियर पर दाग
पार्वती ने क्यों दिया था इस्तीफा?
एक्ट्रेस पार्वती ने अपने बयान में ये तक कह दिया कि वो इस तरह के व्यवहार से सरप्राइज नहीं हुईं। दरअसल, वो भी मलयालम मूवी-आर्टिस्ट एसोसिएशन (AMMA) का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने करीब से देखा है कि यहां कैसे काम होता है। शायद यही वजह थी कि उन्होंने पहले ही खुशी-खुशी इस एसोसिएशन से इस्तीफा देकर खुद को इससे अलग कर लिया था। अब एक्ट्रेस ने कहा है कि ये लोग इस्तीफा देकर और इस तरह का व्यवहार कर लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते क्योंकि समाज अब इन्हें इनके असली रूप में देख रहा है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines