'मैंने आज बदला ले लिया…', Karan Aujla पर लगे चीटिंग के आरोप, पारुल गुलाटी का बड़ा बयान, कर डाला ये खुलासा

Parul Gulati Support Singer Karan Aujla: पॉपुलर सिंगर करण औजला की पर्सनल लाइफ चर्चा में बनी हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक औजला की खूब चर्चा हो रही है. इस बीच पारुल गुलाटी का एक वीडियो सामने आया है.

Karan Aujla

Karan Aujla. image credit- social media

विज्ञापन

Parul Gulati Support Singer Karan Aujla: पॉपुलर सिंगर करण औजला बीते कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक करण को लेकर तरह-तरह की बातें सुनने को मिली. इस बीच अब एक्ट्रेस पारुल गुलाटी ने करण को लेकर को बड़ा बयान दिया है, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि पारुल ने ऐसा क्या कहा है?

पारुल गुलाटी ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, एक्ट्रेस पारुल गुलाटी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में पारुल गुलाटी ने कहा कि करण औजला ने उन्हें फॉलो किया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी फॉलोइंग लिस्ट से हटा दिया. इस बात के लिए वो करण से आज भी हेट करती हैं, लेकिन वो उनके गानों की फैन हैं इसलिए वो उन्हें सपोर्ट करेंगी.

विज्ञापन

क्या बोलीं पारुल?

पारुल ने कहा कि करण ने मुझे इसलिए अनफॉलो किया क्योंकि वो अपनी वाइफ को सिक्योर फील कराना चाहते थे. करण अपनी पत्नी को खुश रखने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, इसलिए जो लड़की उन पर चीटिंग के आरोप लगा रही है, क्या उसे पता नहीं था कि करण औजला पहले से शादीशुदा हैं?

कैप्शन में कही ये बात?

पारुल ने अपने बयान में साफ किया कि करण अपनी वाइफ से बेहद प्यार करते हैं और वो अभी भी ग्रीन फ्लैग ही हैं. पारुल ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है. पारुल ने लिखा कि मैंने आज बदला ले लिया. अनफॉलो नी करना सी, लेकिन साथ ही अगर मेरे आदमी ने मेरे लिए ऐसा किया तो मुझे उस पर बहुत गर्व होगा @palakkaujla हीरा मिला है आपको.

इंटरनेट पर चर्चा में मामला

पारुल का ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है. हर कोई इस पर अपनी-अपनी राय दे रहा है. गौरतलब है कि हाल ही में एक विदेशी हसीना ने करण औजला पर चीटिंग का आरोप लगाया, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आया था और करण को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगी. हालांकि, इस पर सिंगर की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ