Parth Samthaan Khatron Ke Khiladi: पॉपुलर एक्टर पार्थ समथान (Parth Samthaan) का नाम पिछले काफी समय से ‘खतरों के खिलाड़ी 14‘ (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि एक्टर को मेकर्स लगातार शो के लिए अप्रोच कर रहे हैं। पार्थ समथान न सिर्फ टीवी इंडस्ट्री में जाना-माना चेहरा हैं बल्कि उनकी युथ के बीच जबरदस्त फैन फॉलिंग भी है। इसके अलावा एक्टर काफी कंट्रोवर्सी में भी रह चुके हैं। ऐसे में अगर वो इस शो का हिस्सा बनते हैं तो रोहित शेट्टी के शो के फैंस खुश हो जाएंगे। पिछले कुछ दिन से ऐसी खबरें आ रही थीं कि पार्थ शो के मेकर्स से बातचीत कर रहे हैं।
मेकर्स ने किया एक्टर को अप्रोच
वहीं, अब उनका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में पार्थ समथान खुद बता रहे हैं कि वो शो में शामिल होने वाले हैं या नहीं। एक्टर ने इस वीडियो में साफ कहा है कि वो इस साल ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा नहीं लेने वाले। हालांकि, ये एक दम सच है कि उन्होंने इस शो में शामिल होने को लेकर मेकर्स से बातचीत की थी। लेकिन एक ऐसा कारण है जिसकी वजह से उन्होंने इस शो में पार्टिसिपेट करने से इंकार कर दिया है।
कहां अटका मामला?
बता दें, पार्थ इस शो में शामिल होना चाहते हैं। उनका मन है कि वो ये शो करें। बावजूद इसके वो ऐसा नहीं कर रहे हैं। अब उन्होंने खुद अपने मुंह से शो न करने का कारण रिवील किया है। दरअसल, इस बार शो में उनका न आ पाने का कारण पैसे हैं। एक्टर ने रिवील किया कि उन्हें ये शो पसंद है और वो इसके लिए बातचीत भी कर चुके हैं लेकिन इस दौरान मामला पैसों पर जा अटका है। एक्टर शो के लिए जो फीस मांग रहे हैं उस पर मेकर्स राजी नहीं हैं। ऐसे में एक्टर ने मजाक में कहा है कि वो लालची हैं। हालांकि, पार्थ ने ये कहकर खुश कर दिया कि वो अगले सीजन शो में शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora ने शुरू किया नया समर चैलेंज? लोग बोले- ‘ब्रा तो पहन तो लेते मैडम’
क्या अगले सीजन बदलेगा एक्टर का फैसला?
बता दें, मेकर्स ने एक्टर को साफ कहा है कि वो अगली बार भी पैसे नहीं बढ़ाएंगे। लेकिन वो फिर भी अगली बार वक्त निकालकर ये शो करने के लिए राजी हैं। ऐसे में फैंस के दिल टूट गए हैं। सभी लोग उम्मीद लगाकर बैठे थे कि उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ में पार्थ समथान खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आएंगे। अब तो फैंस को अगले साल तक फिर इंतजार करना होगा।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
15 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
18 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
18 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
19 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines