Parmish Verma Divorce: पंजाबी सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. शादी शुदा होने के बाद भी सिंगर का नाम एक्ट्रेस और मॉडल हरमन बरार से जुड़ रहा है. यहां तक की परमिश और हरमन की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. जिसके बाद सिंगर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. वहीं अब ट्रोलर्स को जवाब देते हुए सिंगर ने पोस्ट शेयर किया है. लंबा चौड़ा नोट शेयर करते हुए सिंगर ने अपनी पत्नी के बारे में भी बात की है और हरमन बरार संग रिश्ते को कंफर्म किया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर एक्टर ने नोट में क्या कुछ कहा.
क्या बोले परमिश वर्मा?
दरअसल परमिश वर्मा का नाम लंबे समय से एक्ट्रेस हरमन बरार से जुड़ रहा है. वहीं हाल ही में सिंगर ने हरमन को बर्थडे विश करते हुए ‘लव’ कहा. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हरमन की फोटो शेयर कर परमिश वर्मा ने उन्हें लव कहकर संबोधित किया. इसके बाद से उनके फैंस का शक और गहरा हो गया. वहीं अब परमिश वर्मा ने नोट के जरिए ट्रोलर्स को जवाब दिया है. सिंगर और एक्टर ने कहा, ‘पुरुष होने के नाते आपको आसानी से मनोवैज्ञानिक रूप से बलि का बकरा बना दिया जाता है—जेंडर पर दोष मढ़ना, कहानी को सरल बनाना और भीड़ को नैतिक रूप से श्रेष्ठ महसूस करने का मौका मिल जाता है. मैं इसकी मानसिकता को समझता हूं और बिना किसी शिकायत के इस बोझ को स्वीकार करता हूं.’
यह भी पढ़ें: ‘माइकल’ के हिंदी वर्जन में कौन बना माइकल जैक्सन की आवाज? 15 सालों से फिल्मों-सीरीज में कर रहे हैं डबिंग
हरमन बरार संग रिश्ता किया कंफर्म!
सिंगर ने आगे कहा, ‘जब मैं डूब रहा था, तो मुझे बचाने कोई नहीं आया. मैंने अपने नतीजों का सामना खुद किया, अपना दर्द खुद सहा और फिर से खड़ा होना सीखा. पुरुष होने का मतलब यह भी है. अपनी पूर्व पत्नी का सम्मान करना, आज मेरी जिंदगी में जो महिला है उसका सम्मान करना और कड़वाहट को कभी भी मर्दानगी न समझना—यह भी पुरुषत्व है. मर्दानगी वह नहीं है जो अच्छाई का दिखावा करके कमजोरी छिपाती हो, भीड़ में शामिल होकर चालाकी करती हो, ध्यान और पैसे के लिए किसी एजेंडे को बढ़ावा देती हो और कायरता को नैतिकता का नाम देती हो. मैं जानता हूं कि मैं क्या हूं. भीड़ के साथ घुटनों के बल चलने पर मिलने वाली वाहवाही के बजाय, मैं अपनी जगह पर मजबूती से खड़े रहने के कारण नफरत का पात्र बनना पसंद करूंगा. मुझे उस पुरुष पर गर्व है जो मैं बना हूं.’
यह भी पढ़ें: कौन हैं रीति तिवारी? जो ‘बिग बॉस 20’ का बनीं हिस्सा; बेटी से पहले पापा भी शो में काट चुके हैं बवाल
पत्नी से ले रहे तलाक?
अपनी पोस्ट के जरिए परमिश वर्मा ने ये तो कंफर्म कर दिया कि वो अपनी पत्नी के अलावा किसी और महिला के साथ भी रिश्ते में हैं. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है. लेकिन पिछले दिनों के पोस्ट देखकर ये महिला कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस हरमन बरार ही हैं. वहीं दूसरी महिला संग रिश्ते में आने के बाद सिंगर ने ये भी कंफर्म कर दिया है कि उनकी पत्नी के साथ उनका रिश्ता टूट गया है. जाहिर सी बात है कि दूसरी महिला संग रिश्ते में आने के बाद वो अपनी पत्नी से तलाक ही लेने जा रहे हैं. हालांकि अभी तक उन्होंने इस बात कपर कोई मुहर नहीं लगाई है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
5 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines