Parineeti-Raghav Engagement: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) 13 मई को दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। फंक्शन की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। वेन्यू से लेकर गेस्ट की लिस्ट और कपल की डिजाइनर ड्रेस भी फाइनल हो चुकी हैं। अब बस लोगों को सेलेब की सगाई की तस्वीरों का इंतजार है। इस बीच एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के मुंबई वाले घर को लाइट से सजा दिया गया है।
दिल्ली में होगी सगाई (Parineeti-Raghav Engagement)
‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) जल्द ही आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ सगाई के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस की सगाई 13 मई को दिल्ली के आलीशान 5 स्टार होटल में होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार इन्गेजमेंट सेरेमनी में 150 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है जिसमें फैमिली, फ्रेंड्स और कुछ नामी हस्तियां भी शामिल हैं।
मुंबई वाले घर में लगी रौनक
इन सबके बीच परिणीति के मुंबई वाले घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस के घर के बाहरी हिस्से को ढेर सारी लाइट्स से सजाया गया है। परिणीति के बांद्रा इलाके में स्थित घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है जिसमें उनके घर की बालकनी पर कई सारी लाइट्स लगीं हुई है जिससे लोगों को यकीन हो गया है कि कल 13 मई को एक्ट्रेस की सगाई है।
साथ में स्पॉट हुए थे दोनों
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को जब से मुंबई में साथ देखा गया तभी से दोनों के रिलेशन की खबरें चल रही हैं। बता दें कि कुछ वक्त पहले दोनों को मुंबई के एक रेस्ट्रॉ के बाहर पहले डिनर फिर लंच डेट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान पैपराजी ने दोनों को अपने कैमरे में कैद कर लिया। उसी वक्त से हर तरफ बस दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में थीं। उसके बाद कई बार दोनों को साथ में स्पॉट किया गया।
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
20 mins agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 hr ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
2 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
3 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines