Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम पार्टी सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) रविवार, 24 सितंबर को हमेशा के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं, जिसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है। दोनों की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे, जिनके दिल को कपल की शादी की फोटो देखने के बाद तसल्ली मिल गई होगी। हाल में खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ खूबसूरत फोटो साझा की, जिनमें दोनों कपल शादी के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। शादी में दोनों सेम कलर कॉम्बिनेशन में नजर आए।
जहां एक्ट्रेस ने गोल्डन और क्रिम करल का लहंगा कैरी किया था। वहीं, राघव भी क्रिम शेवानी और गोल्ड सेहरे में नजर आए। दोनों की फोटोज को खूब पसंद किया जा रहा है। परिणीति ने जो फोटो साझा की हैं उनमें से एक फोटो में राघव फेरों के दौरान परिणीति के पैर छूते नजर आ रहे हैं, लेकिन क्यों?
यह भी पढ़ें: Parineeti Raghav की शादी की पहली तस्वीरें आईं सामनें, नई नवेली दुल्हनिया को देख नहीं हटेंगी नजरें
एक तरह की फेरों के रस्म होती है ये
एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई फोटो में फेरों के दौरान राघव चड्ढा, परिणीति (Parineeti-Raghav Wedding) के पैर छूते नजर आ रहे हैं। दरअसल, ये एक तरह की रस्म होती हैं, जो फेरों के दौरान निभाई जाती है। इस रस्म के दौरान पति को पत्नी के पैर के अंगुठे को छुना होता है और ये हर एक फेरे पर छूना होता है। खास बात ये है कि इस रस्म को रणबीक कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी निभाया था, जिनकी काफी फोटो वायरल हई थीं।
Alia-Ranbir ने भी निभाई थी ये रस्म
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की फोटो से पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की फोटो वायरल हुई थीं, जिसमें फेरों के दौरान रणबीर भी आलिया के पैर छूते नजर आए थे। वहीं, अगर राघव और परिणीति की शादी के बारे में बात की जाए तो, दोनों की पहली फोटो रविवार, शाम तक सामने आ चुकी थी, जिसमें एक्ट्रेस पिंक कलर की साड़ी में और राघव ब्लैक कलर के ब्रेलज और व्हाइट कलर की शर्ट और ब्लैक पेंट कैरी किए नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
15 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
15 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
17 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
19 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
19 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
21 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines